कोलकाता लॉ कॉलेज रेप केस: प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार रिहा
कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में छात्रा से रेप के मामले में प्रदर्शन के दौरान शनिवार शाम को हिरासत में लिए गए केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को रविवार सुबह रिहा कर दिया गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- नीट यूजी पेपर लीक मामले में भाजपा नेता और उसका भाई गिरफ्तार, 30 लाख में खरीदा था पेपर
- इंदौर भाजपा में एक और छुपे रुस्तम निकले, गो सेवा भारती के अध्यक्ष सुरेश पिंगले पर 3.50करोड़ की जालसाजी का केस दर्ज
- भाजपा नेता मोहम्मद अशरफ आजाद ने AAP सांसद संजय सिंह को 50 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा
- महिला हेड कॉन्सटेबल से छेड़छाड़ करने वाले भाजपा नेता अजय यादव को लेकर सियासत गरम, कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा ने दी आंदोलन की धमकी
रिहा होने के बाद सुकांत मजूमदार ने बयान दिया, “गिरफ़्तारी के बाद पुलिस ने बेल बॉन्ड पर साइन करके छोड़ने को कहा, लेकिन हमने इसका विरोध किया और बिना हस्ताक्षर किए लालबाजार (पुलिस हेडक्वार्टर) में रुके। मेरे साथ बीजेपी के 32 कार्यकर्ता भी थे।”
उन्होंने आगे कहा, “जब पुलिस सोती है, तो किसी न किसी को जागना पड़ता है।”
घटना की पृष्ठभूमि में, कोलकाता स्थित एक लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ रेप का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो मौजूदा छात्रों, एक पूर्व छात्र और कॉलेज के एक सुरक्षाकर्मी को गिरफ़्तार किया है।
इस घटना को लेकर राज्य में राजनीतिक और सामाजिक आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बीजेपी की ओर से कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया था।


