नई दिल्ली। गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने पर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राउत ने कहा कि चुनाव खत्म हो गया है अब सब कुछ महंगा हो जाएगा। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी के काल में जब तक वोटिंग नहीं होती है तब तक सब कुछ ठीक रहता है। अब वोटिंग खत्म हो गई है एलपीजी महंगी हो गई।
मोदी कहेंगे यह तो अंतरराष्ट्रीय स्थिति है
संजय राउत ने कहा कि अब यातायात महंगा हो जाएगा। हवाई जहाज के टिकट महंगे हो जाएंगे। इस पर पीएम मोदी कहेंगे कि यह तो अंतरराष्ट्रीय स्थिति है। हमारे यहां सब कुछ ठीक है। पीएम कहते हैं कि हमारे यहां ईंधन का पूरा भंडार पड़ा है। मैं पूछता हूं कि कहां है?
👉 यह भी पढ़ें:
- Ram Mandir Donation Row: संजय राउत का BJP पर बड़ा हमला, ‘महमूद गजनवी जैसी लूट’ वाले बयान से गरमाई राजनीति
- Maharashtra Politics Shocker: महाराष्ट्र की राजनीति में ’50 करोड़ डील’ का धमाका! महुआ मोइत्रा और संजय राउत के दावों से मचा बवाल, क्या टूटने वाली है UBT?
- सुवेंदु अधिकारी के सीएम बनने पर बोले संजय राउत-भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा
- संजय राउत का खड़गे को समर्थन, पॉलिटिकल टेररिज्म का किया जिक्र
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर संजय राउत का केंद्र सरकार पर निशाना, सामना में लिखा- इस राष्ट्रविरोधी समझौते का कोई भी देशभक्त समर्थन नहीं करेगा
- बजट से पहले सरकार ने दिया झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुए महंगे
टीएमसी जागरूक इसलिए दोबारा मतदान
पश्चिम बंगाल में आज हो रहे दोबारा मतदान पर संजय राउत ने कहा कि ईवीएम की गड़बड़ी देश में हर जगह हो रही है। महाराष्ट्र में हो गई, असम में हो गई, लेकिन पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता जागरूक हैं इसलिए दोबारा से मतदान हो रहा है। ममता बनर्जी और उनकी पार्टी चुनाव आयोग के भ्रष्ट कारोबार के साथ संघर्ष कर रही है। इसलिए इनको दोबारा मतदान करना पड़ रहा है।



