सुवेंदु कैबिनेट की पहली बैठक में कई बड़े फैसले, आयुष्मान भारत योजना लागू, आज से बीएनएस के तहत दर्ज होंगे केस

Date:

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी ने पहली कैबिनेट बैठक में ही कई बड़े फैसले लिए। इस दौरान उन्होंने राज्य में केंद्र की प्रमुख स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत को लागू करने की घोषणा की। चुनाव में भाजपा ने बंगाल में जीत के बाद इसे लागू करने का वादा किया था।

केंद्र सरकार की अन्य योनजाएं भी होंगी लागू

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में आयुष्मान भारत योजना शुरू होगी। जन आरोग्य योजना के साथ ही  केंद्र की अन्य योजनाएं भी यहां लागू की जाएंगी। उन्होंन ेकहा कि  मैं सभी मतदाताओं, चुनाव आयोग (ईसी), केंद्रीय बलों, पुलिस, पर्यवेक्षकों और सभी राजनीतिक दलों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही हमारे संघर्ष के दौरान अपनी जान गंवाने वाले 321 व्यक्तियों के संबंध में कहा कि यदि उनके परिवार चाहें, तो सरकार जांच शुरू करेगी।

321 शहीद कार्यकर्ताओं को सम्मान

सीएम अधिकारी ने कहा कि भाजपा सरकार की स्थापना के लिए जान देने वाले 321 कार्यकर्ताओं को आज श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि हम उनके परिवारों को न्याय दिलाएंगे। यदि उनके परिवार चाहें, तो सरकार जांच शुरू करेगी।

45 दिन में मिलेगी बीएसएफ को जमीन

राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमावर्ती इलाकों में जनसांख्यिकीय बदलाव को ध्यान में रखते हुए बीएसएफ को बॉर्डर फेंसिंग के लिए जमीन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह काम 45 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

नौकरशाहों की केंद्रीय ट्रेनिंग और बीएनएस लागू

पिछली सीएम ममता बनर्जी ने नौकरशाहों की केंद्रीय ट्रेनिंग और तैनाती पर रोक लगाई थी। अधिकारी कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी। इसके साथ ही बंगाल में अब तक लागू न हुई भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस आज से प्रभावी हो गई है। अब सभी नए केस नए कानून के तहत दर्ज होंगे।

2015 से बंद भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी

सरकार ने माना कि 2015 से राज्य में कोई बड़ी भर्ती नहीं हुई। सीएम ने वादे के मुताबिक नई भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने का ऐलान किया। कैबिनेट बैठक के बाद सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ये फैसले नए बंगाल की दिशा तय करेंगे।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट छोड़ दी है। वे भवानीपुर से विधायक बने रहेंगे। बुधवार को विधानसभा में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई नवनिर्वाचित विधायकों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।