पश्चिम बंगाल में आज यानी 2 मई को 15 मतदान केंद्रों पर पुनः मतदान कराया जा रहा है। इन केंद्रों पर 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान मतदान हुआ था, लेकिन ईवीएम से छेड़छाड़ और झड़प की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया।
सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान में मतदाताओं का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू होने से पहले ही लोगों की लंबी कतारें लग गई थीं।
👉 यह भी पढ़ें:
- West Bengal Politics: TMC नेता जहांगीर खान के बाद पत्नी रेजिना बीबी गिरफ्तार, विरोध प्रदर्शन से बढ़ा था तनाव, अब क्या होगा अगला कदम?
- Political Shocker: सिर्फ 822 वोट पाने वाली पार्टी बनी राष्ट्रीय राजनीति का नया पावर सेंटर! TMC के 20 सांसदों ने थामा NCPI का दामन
- West Bengal Cabinet Expansion 2026: शुभेंदु सरकार का बड़ा दांव! 35 मंत्रियों की शपथ के पीछे क्या है नया राजनीतिक समीकरण?
- पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने छोड़ी नंदीग्राम सीट, भवानीपुर से ही रहेंगे विधायक
- पश्चिम बंगाल में भर्ती घोटाले पर बड़ा एक्शन: पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार , रातभर चली ईडी की कार्रवाई
- आखिर जबरदस्ती ही रवाना हुईं ममता बनर्जी, राज्यपाल ने बर्खास्त की पश्चिम बंगाल कैबिनेट
इन 15 केंद्रों में से 11 मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में और 4 डायमंड हार्बर में स्थित हैं। चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को बताया कि मिली रिपोर्टों के आधार पर निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है।
पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।



