इंदौर में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू-सफाई में सात बार नंबर वन आकर इंदौर ने किया असाधारण काम, डीएवीवी के 46 टॉपर्स को दिए मेडल

Date:

इंदौर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने अलग-अलग कोर्स के 46 टॉपर्स को गोल्ड मेडल दिए। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में सफाई के मामले में इंदौर शहर के लोगों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि लगातार 7 बार भारत के स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान पर आने वाले इंदौर के लोगों ने असाधारण उदाहरण पेश किया।

राष्ट्रपति ने कहा कि आज इस विश्वविद्यालय में पदक प्राप्त करने वाली विद्यार्थियों में बेटियों की संख्या बेटों से अधिक है। उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई देती हूं। राष्ट्रपति ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें उस दौर में शिक्षित किया। जब लड़कियों के लिए पढ़ना आम बात नहीं थी। समाज के लोग इसका विरोध करते थे। महिला सशक्तिकरण का उनका जीवन एक उदाहरण है। देवी अहिल्या बाई का जीवन इस बात का उदाहरण है कि महिलाएं सभी क्षेत्र में सक्रिय होकर क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकती है।

समारोह में कुलाधिपति और राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे। मंच पर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, उच्च शिक्षा मंत्री मप्र शासन इंदर सिंह परमार, मप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर भी मंच पर मौजूद थे।

👉 यह भी पढ़ें:

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के यशवंत क्लब के कश्मकश भरे चुनाव में गौरानी–सचदेवा पैनल की जीत, पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी दी जोरदार टक्कर

शहर के प्रतिष्ठित शामिल यशवंत क्लब के चुनाव के लिए रविवार 28 जून को मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। मुख्य मुकाबला पम्मी छाबड़ा और जीतू जैन के पैनल की बीच था। इस चुनाव में यशवंत क्लब के सदस्यों ने गौरानी-सचदेवा पैनल पर अपना विश्वास जताया। हालंकि पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी जोरदार टक्कर दी।