नई दिल्ली। कर्नाटक के एक जज ने बेंगलुरु के एक मुस्लिम इलाके को मिनी पाकिस्तान कहा था। यह मामला सोशल मीडिया पर जमकर उछला। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेत हुए कर्नाटक हाईकोर्ट से जवाब मांगा है।
सीजेआई जस्टिस चंद्रचूड़, जस्टिस राजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस ऋषिकेश रॉय की बेंच ने इस पर कर्नाटक हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल से रिपोर्ट मांगी है। बेंच ने कहा कि हमारा ध्यान न्यायिक सुनवाई के दौरान कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस वी श्रीशानंद द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों की ओर आकर्षित हुआ है। हमने एजी और एसजी से सलाह मांगी है। हमने हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल से कोर्ट को एक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, कोर्ट ने कहा-नामांकन खारिज होने के बाद सुनवाई हुई तो नई परंपरा होगी
- इश्क करो पार्टी’ से राजनीति में एंट्री! पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज मार्कंडेय काटजू का बड़ा दांव, क्या बदल जाएगा राजनीतिक नैरेटिव?
- सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, सीजेआई सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, जानें अब कितनी हुई जजों की संख्या
- दिल्ली में जज की आत्महत्या के मामले में ज्यूडिशियल ऑफिसर पत्नी और आईएएस साली के खिलाफ एफआईआर
- दिल्ली के सफदरजंग इलाके में जज ने लगाई फांसी, घर में लटका मिला शव
- जजों के तबादले पर सुप्रीम कोर्ट जज की दो टूक: केंद्र के दखल से कोलेजियम की निष्पक्षता खतरे में
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस श्रीशानंद के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक वीडियो में वे बेंगलुरु के मुस्लिम बाहुल्य इलाके को मिनी पाकिस्तान कहते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में वे महिला वकील पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा है कि सोशल मीडिया के इस युग में हम पर कड़ी नजर रखी जाती है। हमें उसके अनुसार कार्य करना चाहिए।



