गृह मंत्री अमित शाह ने दी नक्सलियों को चेतावनी, हिंसा छोड़ दें, 31 मार्च 26 तक खत्म हो जाएगा माओवाद

Date:

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नक्सलियों से हिंसा छोड़ आत्मसर्पण करने की अपील की है। शाह ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया जाएगा। शाह ने कहा कि 31 मार्च 2026 तक माओवाद को समाप्त कर दिया जाएगा।

गृह मंत्री छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के 55 पीड़ितों को अपने आवास से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश से नक्सली हिंसा और विचारधारा को मिटाने का फैसला किया है। शाह ने कहा मैं नक्सलियों से अपील करता हूं कि वे हिंसा छोड़ दें, हथियार डाल दें और आत्मसमर्पण कर दें जैसा कि पूर्वोत्तर के उग्रवादियों ने किया है। अगर आप मेरी बात नहीं मानते हैं तो इस खतरे को खत्म करने के लिए जल्द ही एक व्यापक अभियान शुरू किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नक्सली समस्या अब छत्तीसगढ़ के सिर्फ चार जिलों तक सीमित रह गई है। शाह ने कहा कि गृह मंत्रालय जल्द राज्य सरकार के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के नक्सल हिंसा प्रभावित लोगों के लिए योजना तैयार करेगा। शाह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नहीं माने तो माओवादी अपनी आखिरी सांस 31 मार्च 2026 को लेंगे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ketan Agarwal Murder Case : केतन को सिया पर हुआ था शक, पिता से पूछा भी था

इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह पुणे में हुए केतन हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि केतन को अपनी मंगेतर सिया पर शक भी हुआ था। केतन ने अपने पिता से इस संबंध में सवाल भी किए थे।