नई दिल्ली। दिल्ली के सफदरजंग में जज अमन कुमार शर्मा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उनका शव घर में पंखे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
ये घटना दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके की बताई जा रही है, जहां सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस को डीडी नंबर 34 के तहत पीसीआर कॉल मिली। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि अमन कुमार शर्मा (30), निवासी यू-4ए, प्रथम तल, ग्रीन पार्क मेन, ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। वह कड़कड़डूमा कोर्ट स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सचिव के पद पर तैनात थे और न्यायिक सेवा से जुड़े हुए थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली ने राजस्थान को सात विकेट से हराया, 19 वें ओवर में पूरा कर लिया 226 रन का टारगेट
- जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ अरविंद केजरीवाल का ‘सत्याग्रह’, राजघाट पहुंचकर बापू से लिया आशीर्वाद
- बेंगलुरु ने दिल्ली को 9 विकेट से रौंदा, आईपीएल में कोहली के 9 हजार रन पूरे
- लद्दाख मुद्दों पर फिर शुरू होगा संवाद: 22 मई को दिल्ली में अहम बैठक, संगठनों की नजर बड़े फैसलों पर
पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच
पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मृतक के जीजा शिवम ने दी। प्रारंभिक जांच में किसी तरह की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं, हालांकि पुलिस सभी एंगल को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है।
2021 में दिल्ली न्यायिक सेवा से जुड़े
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमन कुमार शर्मा ने 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा जॉइन की थी। उन्होंने 2018 में पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई पूरी की थी। अपने कार्यकाल में उन्होंने कई आपराधिक और दीवानी मामलों की सुनवाई की और अलग-अलग अदालतों में जज के तौर पर काम किया। वे अक्टूबर 2025 से वह कड़कड़डूमा कोर्ट में उत्तर-पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में फुल-टाइम सचिव के पद पर तैनात थे।


