नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के के तहत सोमवार को खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। रन चेज करते हुए बेंगलुरु ने सिर्फ 6.3 ओवर में जीत हासिल की कर ली। इस मैच में विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 9 हजार रन भी पूरे कर लिए।
सिर्प 76 रन का टारगेट ही दे पाई दिल्ली
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बैटिंग के लिए उतरी दिल्ली 16.3 ओवर में सिर्फ 75 रन पर ऑलआउट हो गई। दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। डीसी ने महज 9 रन जोड़कर छह विकेट गंवा दिए। साहिल पारख पहले ओवर में पवेलियन लौटे। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने बोल्ड किया। पिछले मैच में नाबाद 152 रनों की पारी खेलने वाले केएल राहुल का बल्ला भी नहीं चला। उन्होंने तीन गेंदों में एक रन बनाया। राहुल को जोश हेजलवुड ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर विकेटकीपर जितेश शर्मा को कैच कराया। दूसरी गेंद पर समीर रिजवी (0) ने जितेश को कैच थमाया।
👉 यह भी पढ़ें:
- नीट री-एग्जाम ने रोका पीएम मोदी का काफिला, 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर करते रहे इंतजार
- दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक यात्री को पीट-पीट कर मार डाला, ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुआ था विवाद
- Delhi Fire Tragedy: आधी रात 5 मंजिला इमारत बनी मौत का जाल, धुएं में घुटी 3 लोगों की सांसें; कई जिंदगी मौत से जूझ रही
- Delhi Fire : दिल्ली के होटल में आखिर कैसे लगी थी आग, गिरफ्तार शेफ ने किया बड़ा खुलासा
- Delhi Water Crisis: रेखा गुप्ता के एक बयान ने मचा दिया बवाल, विपक्ष बोला- ‘ऐसे कैसे चलेगा?’
- दिल्ली अग्निकांड में बड़ा एक्शन, होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार
भुवनेश्वर ने तीसरे ओवर में दो विकेट लिए
भुवनेश्वर कुमार ने तीसरे ओवर में डीसी को डबल झटका दिया। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स (5) और कप्तान अक्षर पटेल (0) का शिकार किया। हेजलवुड ने चौथे ओवर में नीतीश राणा को अपने जाल में फंसाया। उन्होंने 9 गेंद खेलने के बावजूद एक रन बनाया। इसके बाद, डेविड मिलर और अभिषेक पोरेल ने सातवें विकेट के लिए 35 रनों की पार्टनरशिप की। मिलर ने 18 गेंदों में 19 रन बटोरे, जिसमें तीन चौके हैं। उन्हें रासिख सलाम ने नौवें ओवर में अपने जाल में फंसाया। क्रुणाल पांड्या ने 13वें ओवर में काइल जैमीसन (13 गेंदों में 12) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। सुयश शर्मा ने 16वें ओवर में कुलदीप यादव (3) को बोल्ड किया। पोरेल आरसीबी की ओर से आउट होने वाले आखिरी प्लेयर रहे। उन्होंने 33 गेंदों में 30 रन बनाए, जिसमें तीन चौके हैं। उन्हें हेजलवुड ने बोल्ड किया।
34 रन तो देवदत्त पडिक्कल ने ही बना लिए
डीसी ने में महज 76 रनों का टारगेट दिया, जिसे आरसीबी ने 6.3 ओवर में चेज कर लिया। विराट कोहली ने 15 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए। देवदत्त पडिक्कल ने 13 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के हैं। आरसीबी को एकमात्र झटका जैकेब बेथेल (11 गेंदों में 20) के रूप में लगा। उन्हें काइल जैमीसन ने तीसरे ओवर में आउट किया।
इस सीजन में डीसी की पांचवी हार
आईपीएल के इस सीजन में की डीसी यह पांचवीं हार है, जिसने तीन मैच जीते हैं और इस हार के साथ वह अंक तालिका में सातवें नंबर पर बनी हुई है। इस मैच में जीत के साथ विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 9,000 रन पूरे कर लिए।
डीसी ने बनाया पावरप्ले का सबसे कम स्कोर
पहले बैटिंग करने वाली दिल्ली ने पारवप्ले में सबसे कम रनों का टोटल बनाने का रिकॉर्ड कायम किया. टीम शुरुआती 6 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 13 रन ही बोर्ड पर लगा सकी थी. इससे पहले पावरप्ले में सबसे छोटा टोटल 14 रनों का रहा था। दिल्ली ने सिर्फ 08 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे।



