नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर में हुए अग्निकांड के मामले में दिल्ली पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
अग्निकांड के मामले में होटल के मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था, ताकि वह देश छोड़कर फरार न हो सके। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दिए गए हैं। लवकेश बजाज ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अपने होटल का कारोबार बढ़ाने के लिए कमरों की संख्या बढ़ा ली थी। उसके मुताबिक मालवीय नगर और साकेत इलाके में कई बड़े और नामी अस्पताल हैं, जिनमें MAX अस्पताल प्रमुख है यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन उनके तीमारदारों के ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होती. इसी वजह से आसपास के होटलों में इन तीमारदारों को कम दरों पर रहने की सुविधा मिल जाती है, जिससे उसका व्यवसाय तेजी से बढ़ा। लवकेश ने कहा कि उसे ऐसी किसी घटना का कोई अंदाजा नहीं था।
👉 यह भी पढ़ें:
- Muzaffarpur Hospital Fire: ICU में लगी भीषण आग, मौतों का आंकड़ा बढ़ने का डर, कई मरीज झुलसे
- Delhi Fire : दिल्ली की आग में 21 मौतों के बाद जागी सरकार, एलजी ने ली बैठक, कल से होटल, लॉज, रेस्टोरेंट की फाइलें खंगालेंगे अफसर
- दिल्ली के मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में भीषण आग, 20 लोगों की मौत, 35 से ज्यादा घायल
- IPL 2026 Final के बाद बड़ा खतरा! Gujarat Titans Team Bus में लगी आग, खिलाड़ियों की जान पर बन आई?
दिल्ली एम्स में 13 लोगों को लाया गया था
दिल्ली एम्स बताया कि यहां कुल 13 लोगों को लाया गया था। इनमें तीन लोग ऐसे थे जिन्होंने आग से बचने के लिए होटल की ऊंचाई से छलांग लगा दी थी। अस्पताल के अनुसार, ऊंचाई से गिरने वाले तीन घायलों में से दो को फ्री कर दिया गया। गंभीर सिर की चोट से पीड़ित एक महिला का ऑपरेशन किया गया है और उसकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। एम्स ने यह भी बताया कि ट्रॉमा सेंटर में भर्ती 13 घायलों में से 10 दिल्ली पुलिसकर्मी थे, जो बचाव अभियान में शामिल थे।
47 लोगों को बचाया गया, 21 की गई जान
उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह करीब 8:50 बजे होटल के बेसमेंट में संचालित एक रेस्तरां से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। देखते ही देखते आग पूरी बहुमंजिला इमारत में फैल गई। बचाव दलों ने 47 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन 21 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों में लाइबेरिया, नाइजीरिया, मोजाम्बिक और बांग्लादेश के नागरिक भी शामिल हैं।


