Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के

Date:

मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 4 जून को शेयर बाजार में गिरावट नजर आ रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 250 अंकों और निफ्टी लगभग 70 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। इसके बाद भी गिरावट जारी रही। सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 284.51 अंक की गिरावट के साथ 74,061.66 अंक पर था, जबकि  निफ्टी 67.25 अंक की गिरावट के साथ 23,338.35 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स के 18 शेयर लाल निशान में खुले

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर गिरावट के साथ खुले। ट्रेंट में सबसे ज्यादा 1.39 फीसदी गिरावट रही। इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, इंडिगो, सन फार्मा, कोटक बैंक और एचसीएल टेक में भी गिरावट आई। दूसरी ओर अडानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, इटरनल, टेक महिंद्रा, टाइटन, बीईएल, टीसीएस, एनटीपीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर में सबसे ज्यादा गिरावट आई है।

निफ्टी में आईटी और ऑटो शेयर गिरे

गुरुवार के कारोबार में सबसे ज्यादा मार आईटी और ऑटो सेक्टर्स पर पड़ी है। दिग्गज आईटी कंपनियों जैसे इंफोसिस और एचसीएल टेक के शेयरों में लगातार बिकवाली हो रही है। इनके अलावा सिप्ला, आयशर मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर्स भी आज टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल हैं। वहीं, कोल इंडिया, अडानी एंटरप्राइजेज, ग्रासिम, ओएनजीसी और अडानी पोर्ट्स के शेयर्स हरे निशान के साथ मजबूती दिखा रहे हैं।

बुधवार को भी बाजार में रही गिरावट

बुधवार को भी बाजार में गिरावट के साथ बंद हुए थे। भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र उतार-चढ़ाव भरा रहा था, हालांकि आखिर में बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से निचले स्तरों से थोड़ा फायदा दिखा था। बुधवार को सेंसेक्स 303.67 अंक या 0.41 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,346.17 और निफ्टी 77.95 अंक या 0.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,405.60 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार में गिरावट के कारण

शेयर बाजार में गिरावट के कई कारण बताए जा रहे हैं। मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव से वैश्विक वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता का माहौल है। इसके चलते निवेशक जोखिम लेने से कतरा रहे हैं। युद्ध की बढ़ती आशंका के बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम तेजी से बढ़कर 97 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गए, जो भारत जैसी कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता रखने वाली अर्थव्यवस्था के लिए चिंताजनक है।

अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट

कल रात अमेरिकी शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। डाऊ जोन्स इंडेक्स में 620.72 अंक या 1.21% की गिरावट देखी गई. S&P 500 इंडेक्स 56.10 अंक फिसलकर 7553.68 पर बंद हुआ। इसके 11 में से 6 प्रमुख सेक्टर्स घाटे में नजर आए। नैस्डेक कम्पोजिट इंडेक्स 240 अंकों के नुकसान के साथ 26853.98 के स्तर पर बंद हुआ।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राज्यसभा के लिए कमलनाथ सहित अन्य नेताओं की नहीं गली दाल, मध्यप्रदेश से राहुल गांधी की पसंद मीनाक्षी नटराजन को मिला मौका

राज्यसभा के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इसके कुछ घंटों बाद ही कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार घोषित किए। मध्यप्रदेश से राहुल गांधी की पसंद मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया गया है। दिग्विजय सिंह के राज्यसभा में नहीं जाने की घोषणा के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ सहित कई नेता उम्मीदवारों की दौड़ में शामिल थे।