मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 2 जून को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 400 अंक की गिरावट आई है, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स भी 23,250 अंक से नीचे चला गया। आज के कारोबार में सुबह 9.22 बजे सेंसेक्स 318.82 अंक यानी 0.43% की गिरावट के साथ 73,948.52 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 107.10 अंक यानी 0.46% फिसलकर 23,275.50 अंक पर आ गया।
सेंसेक्स के 26 शेयर लाल निशान में खुले
सोमवार के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर गिरावट के साथ खुले। बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा 2.82 फीसदी गिरावट रही। इसके अलावा इटरनल, बजाज फिनसर्व, बीईएल, ट्रेंट, पावरग्रिड, मारुति, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारती एयरटेल में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। दूसरी ओर, इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचसीएल के शेयरों में तेजी रही।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के
- सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट
- सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 516 अंक टूटा, निफ्टी में 150 अंक की गिरावट
- सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन खुलते ही हरे से लाल निशान में आया शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
आईटी और मेटल शेयरों में तेजी
आज आईटी और मेटल को छोड़कर अन्य सभी सेक्टर्स लाल निशान में रेंग रहे हैं। बाजार को डूबने से बचाने का काम आज आईटी दिग्गजों ने किया है। निफ्टी पर आज के टॉप गेनर्स की लिस्ट में इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और हिंडाल्को शामिल हैं। दूसरी तरफ, बाजार को नीचे धकेलने में सबसे बड़ा हाथ फाइनेंशियल और बैंकिंग शेयरों का रहा। आज के टॉप लूजर्स में बजाज फाइनेंस, एटरनल, बजाज फिनसर्व, अपोलो हॉस्पिटल्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर सबसे आगे हैं, जिनमें भारी गिरावट देखी जा रही है।
आज बैंकिंग सहित कई सेक्टरों में कमजोरी
आज के कारोबार में बैंकिंग, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों में कमजोरी देखने को मिली. निफ्टी बैंक और निफ्टी ऑटो इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई।
बाजार में आज हावी है बिकवाली
आज बाजार में बिकवाली हावी नजर आ रीह है। शुरुआती कारोबार में केवल 606 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है, जबकि 944 शेयर भारी नुकसान के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा 103 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लार्जकैप के साथ-साथ आज ब्रॉडर मार्केट पर भी मुनाफावसूली का असर है; निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी 0.6-0.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है।
आखिर क्यों आई बाजार में गिरावट
जानकार बाजार में गिरावट के कई कारण बता रहे है। ईरान ने धमकी दी है कि अगर इजरायल और लेबनॉन के बीच शांति कायम नहीं हुई तो वह अमेरिका के साथ चल रही बातचीत बंद कर देगा और होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह ब्लॉक कर देगा। उसका कहना है कि जब तक इजरायल लेबनॉन से पूरी तरह अपने सैनिकों को नहीं निकाल देता, तब तक कोई बातचीत नहीं होगी। इससे दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट आई थी।


