सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

Date:

मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 28 अप्रैल को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 208.84 अंकों की गिरावट के साथ 77,094.79 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 42.80 अंक  टूटकर 24,049.90 अंक गिरकर कारोबार शुरू किया।

सेंसेक्स की सिर्फ आठ कंपनियां हरे निशान में

आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 22 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 13 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ खुले और 34 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले, जबकि 3 कंपनियों के शेयर आज बिना किसी बदलाव के खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एलएंडटी के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.36 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

👉 यह भी पढ़ें:

टीसीएस, बीईएल, एनटीपीसी के शेयरों में तेजी

सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस के शेयर 0.28 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.21 प्रतिशत, बीईएल 0.13 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.07 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.07 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.05 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस के शेयर 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। इसके विपरित एटरनल के शेयर 1.21 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.84 प्रतिशत, ट्रेंट 0.80 प्रतिशत, इंडिगो 0.78 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.66 प्रतिशत, टाइटन 0.63 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.59 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.48 प्रतिशत, सन फार्मा 0.45 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.43 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.38 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.35 प्रतिशत, आईटीसी 0.30 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.29 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.28 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.25 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.22 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.13 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.11 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.05 प्रतिशत और पावर ग्रिड के शेयर 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

एशियाई बाजार में मिला-जुला कारोबार

आज मंगलवार को एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार रहा। निवेशक अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर सतर्क दिखाई दे रहे। जापान का निक्केई 225 सोमवार को रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचने के बाद 0.49 परसेंट गिर गया, जबकि टॉपिक्स में 0.23 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.1 परसेंट ऊपर चढ़ा, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक में 0.92 परसेंट की गिरावट आई। हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक फ्यूचर्स 25,875 पर था, जो इसके पिछले बंद स्तर 25,925.65 से कम है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Indian Army New Chief: जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने छोड़ा सेना प्रमुख का पद, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने नए Army Chief

भारतीय सेना में चार दशक से अधिक समय तक सेवा देने के बाद जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारतीय थल सेना प्रमुख (Chief of Army Staff) का पद छोड़ दिया। उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने नए सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।