नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय सिक्किम दौरे के दौरान गंगटोक में एक अलग ही अंदाज में नजर आए। मंगलवार सुबह उन्होंने बच्चों के एक समूह के साथ फुटबॉल खेलकर सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान की खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी साझा कीं
पीएम मोदी ने तस्वीरों के साथ लिखा कि गंगटोक की सुहावनी सुबह में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलने का अनुभव बेहद खास रहा। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ यह सत्र ऊर्जा और उत्साह से भरपूर था।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, UPI से लेकर जन औषधि तक 19 ऐतिहासिक समझौतों पर लगी मुहर
- PM Modi Seychelles Visit 2026: 11 साल बाद सेशेल्स दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, हिंद महासागर में भारत की रणनीति होगी और मजबूत
- Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता में दर्दनाक हादसा, 8 मजदूरों की मौत; PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान
- Qatar Blast News: PM Modi को आया Qatar Amir का फोन, 12 भारतीयों की मौत पर जताया दुख, क्या प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा पर उठेंगे नए सवाल?
- President Droupadi Murmu Birthday: पीएम मोदी का खास संदेश वायरल, राष्ट्रपति मुर्मु की प्रेरणादायक यात्रा पर पूरे देश की नजर
- मोदी के लिए इमैनुएल मैक्रों का हिंदी संदेश वायरल! आखिर वीडियो में ऐसा क्या कहा कि दुनिया भर में हो रही चर्चा?”
दरअसल, प्रधानमंत्री अपने इस दौरे में सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इसके साथ ही वे 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का अनावरण भी करेंगे।
इस दौरान उनका यह सहज और मिलनसार अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है, जहां एक ओर वे विकास कार्यों पर ध्यान दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बच्चों के साथ जुड़कर खास पल भी बना रहे हैं।



