धनबाद। झारखंड के धनबाद में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की मुनीडीह कोल वाशरी में शनिवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। कोयले के ढेर के नीचे दबने से 4 मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में कई मजदूरों के दबे होनी का आशंका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनीडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल की कोल वाशरी प्रोजेक्ट में शनिवार शाम करीब पांच बजे ये हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत राहत और बचाव का कार्य शुरू किया गया। अब तक मौके से 4 शव बरामद किए जा चुके हैं। दबे हुए अन्य मजदूरों को निकालने के लिए राहत और बचाव का कार्य चल रहा है। मलबा हटाकर उनकी तलाश की जा रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Ajmer Road Accident: अजमेर-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, बेकाबू ट्रोले ने परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, एक लापता
- Himachal Pradesh Accident: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रहे 4 लोगों की खाई में गिरने से मौत; ऑल्टो कार के उड़ गए परखच्चे
- Ratlam News: मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 2 की मौत, 15 से ज्यादा लोग झुलसे
- Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता में दर्दनाक हादसा, 8 मजदूरों की मौत; PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान
- Himachal Pradesh Viral Video: NH-5 पर मौत बनकर टूटा पुल! डंपर समेत सतलुज नदी में गिरा ड्राइवर, कैमरे में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा
- झारखंड राज्यसभा चुनाव में हार के बाद INDIA गठबंधन में घमासान! RJD ने कांग्रेस को दी खुली चेतावनी, क्या बढ़ने वाली है दरार?
अचानक गिर गई स्लरी
बताया जाता है कि मुनीडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत संचालित बीसीसीएल की कोल वाशरी प्रोजेक्ट में शनिवार शाम करीब पांच बजे यह हादसा हुआ। ट्रक में स्लरी (कोयला पाउडर) लोडिंग के दौरान अचानक स्लरी गिरने से कई ठेका मजदूर दब गए। मजदूरों का आरोप है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ है। बीसीसीएल प्रबंधन और ठेका कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर लोडिंग के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं थे।



