राजस्थान के अजमेर-जयपुर हाईवे पर मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा (Road Accident) हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। दो सौ फीट बत्ती के पास तेज रफ्तार और बेकाबू ट्राले ने सड़क किनारे मौजूद एक परिवार को कुचल दिया।
हादसा इतना भयावह था कि तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा लापता बताया जा रहा है। बच्चों के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत पर डॉक्टरों की लगातार निगरानी रखी जा रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। घायल दंपति को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जबकि सिविल डिफेंस की टीम लापता बच्चे की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्राला तेज रफ्तार में था और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस ने ट्राला चालक की तलाश शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



