Himachal Pradesh News से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। चंबा जिले के चुराह उपमंडल में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी उनकी ऑल्टो K10 कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
जानकारी के अनुसार, नकरोड़-हिमगिरि डैम साइड रोड पर चल रही कार (नंबर HP44A-0494) सीधे गहरी खाई में गिरकर बैरासियूल नदी तक पहुंच गई। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- Himachal Pradesh Accident: मुंडन संस्कार से लौट रहा परिवार बना काल का शिकार! 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
- हिमाचल में बर्फ़बारी का दोहरा असर: बागवानी-पर्यटन को राहत, आम जनजीवन ठंड से बेहाल
- नए साल के पहले दिन हिमाचल प्रदेश के सोलन में पुलिस थाने के पास ब्लास्ट, आसपास की इमारतों के चकनाचूर हुए कांच
- चंडीगढ़ पर हिमाचल का भी बराबर हक” — मुख्यमंत्री सुक्खू का बयान
- उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी की रफ्तार, हिमाचल में माइनस तापमान तो राजस्थान में पारा सात डिग्री तक गिरा
- हिमाचल के नवनिर्मित नाग मंदिर में लगी आग, पूरा भवन हुआ राख, अगले साल होनी थी प्राण प्रतिष्ठा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



