शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित उपमंडल रामपुर की शिंगला पंचायत के शनेरी में बने जाहरू नाग मंदिर में आग लग गई। आग में चार मंजिला भवन पूरी तरह तबाह हो गया। इसका निर्माण ढाई करोड़ की लागत से किया गया था। बताया जाता है कि अगले साल अप्रैल में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी की जानी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात करीब 7:00 बजे के आसपास की है। नवनिर्मित मंदिर से अचानक आग की लपटे उठने लगी। ग्रामीण एकत्रित हुए और आग बुझाने के प्रयास करने लगे। आग बढ़ती गई। देखते ही देखते पूरा मंदिर आग की चपेट में आ गया। अग्निशमन की टीम मौके पहुंची। देर रात तक आग बुझाने के प्रयास किए गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मंदिर कमेटी के अनुसार करीब ढाई करोड़ का नुकसान हुआ है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Himachal Pradesh Accident: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रहे 4 लोगों की खाई में गिरने से मौत; ऑल्टो कार के उड़ गए परखच्चे
- Himachal Pradesh Accident: मुंडन संस्कार से लौट रहा परिवार बना काल का शिकार! 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
- हिमाचल में बर्फ़बारी का दोहरा असर: बागवानी-पर्यटन को राहत, आम जनजीवन ठंड से बेहाल
- नए साल के पहले दिन हिमाचल प्रदेश के सोलन में पुलिस थाने के पास ब्लास्ट, आसपास की इमारतों के चकनाचूर हुए कांच
- चंडीगढ़ पर हिमाचल का भी बराबर हक” — मुख्यमंत्री सुक्खू का बयान
- उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी की रफ्तार, हिमाचल में माइनस तापमान तो राजस्थान में पारा सात डिग्री तक गिरा
ढाई करोड़ की लागत से बना था मंदिर
करीब ढाई करोड़ रुपए से अधिक की लागत से इस भव्य मंदिर का निर्माण किया गया था। इसमें से 60 लाख रुपए सरकार की ओर से प्रदान किए गए थे, जबकि शेष राशि स्थानीय लोगों के सहयोग से एकत्र की गई थी। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में पूरा मंदिर अपनी चपेट में ले लिया।
लोगों ने भी की आग बुझाने की कोशिश
स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग की लपटों ने तेजी से पूरे ढांचे को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, मगर करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।



