पश्चिम बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन पर भगदड़, कई लोग घायल, पुल से उतरने के दौरान अफरातफरी में गिरते गए लोग

Date:

बर्धमान। पश्चिम बंगाल के बर्धमान स्टेशन पर रविवार शाम को भगदड़ मच गई। इसमें कई लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। रविवार को छुट्‌टी होने के कारण स्टेशन पर ज्यादा भीड़ थी। पुल से उतरने के दौरान अफरातफरी मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिरते गए।

बताया जाता है कि लगभग एक ही समय पर स्टेशन के 4, 6 और 7 नंबर प्लेटफॉर्म पर तीन ट्रेनें खड़ी थीं। ट्रेन पकड़ने के लिए यात्री सीढ़ियों से तेजी से नीचे उतर रहे थे। संकरी सीढ़ियों पर अचानक भीड़ बढ़ने से अफरातफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसी दौरान कई यात्री नीचे गिर पड़े और दबकर घायल हो गए। सूचना मिलते ही रेलवे की राहत बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अंडमान में मिला ‘ऊर्जा का खजाना’! भारत को मिली बड़ी प्राकृतिक गैस खोज, क्या खत्म होगी विदेशी तेल-गैस पर निर्भरता?

केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया है कि सरकारी कंपनी Oil India Limited ने अंडमान के अपतटीय  क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का एक बड़ा भंडार खोज निकाला है।