भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद पर फिर घेरा
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “दुनिया स्पष्ट रूप से जानती है कि असली मुद्दा पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद को सक्रिय रूप से बढ़ावा देना और प्रायोजित करना है। वास्तव में, यह क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी बाधा है।”
भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता
रणधीर जायसवाल ने अमेरिका पर बात करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया में हैं। दोनों सरकारें BTA (Bilateral Trade Agreement) के लिए एक रूपरेखा बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। इसका उद्देश्य व्यापार का विस्तार करना, बाजार पहुंच को बढ़ाना और टैरिफ व गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करना होगा। भारत सरकार पारस्परिक रूप से लाभकारी बहुक्षेत्रीय द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर पहुंचने के लिए विभिन्न स्तरों पर अमेरिकी प्रशासन के साथ संपर्क में है।
भारत-कनाडा संबंधों पर भारत का पक्ष
भारत-कनाडा के रिश्तों पर बात करते हुए जायसवाल ने कहा, “भारत-कनाडा के रिश्तों में दूरी वहां चरमपंथी और अलगाववादी गुटों को दी गई खुली छूट के कारण आई है। हम उम्मीद करते हैं कि आपसी विश्वास और संवेदनशीलता के आधार पर इन संबंधों को फिर से मजबूत कर सकें।”
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, UPI से लेकर जन औषधि तक 19 ऐतिहासिक समझौतों पर लगी मुहर
- Pakistan Air Strike in Afghanistan: पाकिस्तान का बड़ा सैन्य ऑपरेशन, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा; तालिबान बोला- महिलाएं और बच्चे बने निशाना
- Karachi Terror Attack: पाकिस्तान ने भारत पर लगाया बड़ा आरोप, भारत का करारा जवाब- ‘पहले अपने आतंकवादी नेटवर्क पर कार्रवाई करें’
- Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने सोने से लेकर पेट्रोल तक पर की चर्चा, नांदेड़ की एक शादी का किस्सा भी सुनाया
- UNICEF Report 2026: Climate Change का सबसे बड़ा शिकार बन रहे भारत के बच्चे! 97% बच्चे कई जलवायु खतरों की चपेट में
- Jammu Kashmir Breaking News: LoC के पास पकड़ा गया PoK का पाकिस्तानी नागरिक, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; Vaishno Devi Yatra की सुरक्षा भी कड़ी



