बिहार में तनिष्क लूट कांड के आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, मास्टरमाइंड चुनमुन झा ढेर, पांच पुलिसकर्मी भी घायल

Date:

पटना। बिहार के पूर्णिया के तनिष्क के शो रूम में लूटपाट मचाने वाले आरोपियों और पुलिस के बीच अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के रात को मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगी है। इसमें से एक भागने में कामयाब हो रहा, वहीं दूसरे आरोपी चुनमुन झा को तीन गोली लगी है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना में पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना एसटीएफ को सूचना मिली कि पूर्णिया में तनिष्क ज्वेलरी शॉप लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा अपने गैंग के साथ नरपतगंज में छिपा हुआ है। इस पर एसटीएफ की टीम, स्थानीय पुलिस के साथ उसे पकड़ने थलहा नहर के पास पहुंची। जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में चुनमुन झा को सीने और पैरों में गोली लगी, जिससे वह अचेत होकर गिर गया। वहीं एक और अपराधी को पर में गोली लगी है जो भागने में सफल रहा है। जबकि नरपतगंज थानेदार भी घायल हुए हैं। फिलहाल घायल चुनमुन झा को लेकर पुलिस अररिया सदर अस्पताल पहुंची, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

👉 यह भी पढ़ें:

पुलिस को झा की लंबे समय से थी तलाश

अररिया एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि कुख्यात अपराधी चुनमुन झा पूर्णिया आरा के तनिष्क लूट कांड सहित पलासी में पैक्स अध्यक्ष संतोष मंडल के उपर फायरिंग केस में फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि चुनमुन झा नरपतगंज थाना क्षेत्र में आने वाला है। इसके बाद पुलिस द्वारा कुख्यात अपराधी चुनमुन झा का पीछा किया गया। पुलिस को देखते ही उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने भी अपने बचाव में फायरिंग किया जिसमें चुनमुन झा को गोली लगी। उसके साथ एक अपराधी और था जो मौका का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ram Mandir चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के सभी आठ आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे। आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के जरिए उन्हें अदालत में पेश किया गया।सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब इस मामले में अगली पेशी 13 जुलाई को होगी।