इंडिगो के प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से बागडोगरा जा रही थी फ्लाइट

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली से बागडोगरा जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया है। इसके बाद फ्लाइट की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। हालांकि जांच-पड़ताल में कुछ नहीं मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E 6650 में सवार यात्री और क्रू मेंबर उस समय घबरा गए, जब वॉशरूम में एक टिशू पेपर पर हाथ से लिखा नोट मिला। इसमें लिखा थाप्लेन में बम है। यह घटना तब हुई, जब फ्लाइट दिल्ली से बागडोगरा के लिए उड़ चुकी थी। बम की खबर मिलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गई।

👉 यह भी पढ़ें:

फ्लाइट में कुल 222 यात्री सवार थे। इसके अलावा 2 पायलट और 5 क्रू मेंबर भी मौजूद थे। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई थी और बागडोगरा पहुंचने वाली थी, मगर उड़ान के दौरान एक क्रू मेंबर को वॉशरूम में यह टिशू पेपर मिला। नोट पर काले पेन से हाथ से लिखा थाप्लेन में बम। इसे देखते ही क्रू मेंबर ने पायलट को खबर किया। पायलट ने बिना देर किए एटीसी से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। सुबह करीब 9:17 बजे विमान को सुरक्षित रूप से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया। लखनऊ में लैंडिंग के बाद विमान को तुरंत आइसोलेशन बे में पार्क किया गया। जांच-पड़ताल में विमान में कुछ नहीं मिला।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Film Review : ‘पागलपंती’ का जश्न  : धमाल 4

इस फिल्म का सबसे बड़ा गुण यह है कि वह खुद को बहुत गंभीरता से नहीं लेती।  आदिवासी, समुद्री लुटेरे , भूत, जानवर के साथ ह्यूमन चेन वाले सीन, बैलून सीक्वेंस, ऊँचाई का डर – सब हँसने का मसाला हैं। फिल्म देखकर लगता है कि दिमाग की वारंटी खत्म हो चुकी है।सर्कस जैसी है यह फिल्म, जिसमें जूने - पुराने कलाकार हंसाने के लिए जोकरों  की तरह आ गए हैं, और उछल-कूद कर रहे हैं।  उन बेचारों को लगता है कि यही कॉमेडी है !