पीएम मोदी ने दी असम को सौगात, काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखी, अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

Date:

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला रखी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई।

इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि दो वर्ष पहले काजीरंगा में बिताए गए पल मेरे जीवन के बहुत खास अनुभवों में शामिल हैं। मुझे काजीरंगा नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम करने का अवसर मिला था और अगली सुबह एलिफेंट सफारी के दौरान मैंने इस क्षेत्र की सुंदरता को बहुत करीबी से महसूस किया। मुझे हमेशा असम आकर एक अलग ही खुशी मिलती है। ये धरती वीरों की धरती है, हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले बेटेबेटियों की धरती है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष मैं झुमोइर महोत्सव में भी शामिल हुआ था। इस बार मुझे माघ बिहू के अवसर पर आने का मौका मिला है।

👉 यह भी पढ़ें:

एलिवेटेड कॉरिडोर पर 6950 करोड़ खर्च

असम में बनाए जाने वाले काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना पर 6950 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। ये एडिवेटेड कॉरिडोर 86 किमी लंबा होगा। इससे जानवरों की सुरक्षा में काफी मदद मिलेगी। मानसून के मौसम में इस एलिवेटेड कॉरिडोर से काफी फायदा होगा।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Film Review : ‘पागलपंती’ का जश्न  : धमाल 4

इस फिल्म का सबसे बड़ा गुण यह है कि वह खुद को बहुत गंभीरता से नहीं लेती।  आदिवासी, समुद्री लुटेरे , भूत, जानवर के साथ ह्यूमन चेन वाले सीन, बैलून सीक्वेंस, ऊँचाई का डर – सब हँसने का मसाला हैं। फिल्म देखकर लगता है कि दिमाग की वारंटी खत्म हो चुकी है।सर्कस जैसी है यह फिल्म, जिसमें जूने - पुराने कलाकार हंसाने के लिए जोकरों  की तरह आ गए हैं, और उछल-कूद कर रहे हैं।  उन बेचारों को लगता है कि यही कॉमेडी है !