कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने सात परिवारों की खुशियां छीन लीं। NH-52 पर अराबैल घाट इलाके में एक MUV कार और लॉरी की आमने-सामने की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना रात करीब 1:30 बजे येल्लापुर पुलिस थाना क्षेत्र के बालागारा क्रॉस के पास हुई। हादसे में घायल दो लोगों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हुबली के KIMS अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi Australia Visit: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए बड़े समझौते! रक्षा, यूरेनियम, गगनयान और व्यापार पर ऐतिहासिक फैसले, क्या बदल जाएगी इंडो-पैसिफिक की ताकत?
- West Bengal Rape Murder Case: 12 साल की बच्ची के रेप-मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, Crime Scene Recreation के दौरान छीन ली थी राइफल
- Wayanad Landslide: वायनाड में भूस्खलन से दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
- Manipur में उग्रवादियों ने सुरक्षा बल के काफिले पर किया हमला असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल
- Hyderabad News: ओवैसी परिवार के एजुकेशनल कैंपस पर बवाल, BJP का बड़ा आरोप- ‘Lake Buffer Zone’ में निर्माण पर कांग्रेस क्यों खामोश?
- Diljit Dosanjh की ‘Satluj (Punjab 95)’ OTT से अचानक हटाई गई! ZEE5 के फैसले से मचा बवाल, आखिर भारत में क्यों नहीं देख पाएंगे दर्शक?
प्रारंभिक जांच के अनुसार, कार में ड्राइवर सहित 9 लोग सवार थे। सभी धारवाड़ से धर्मस्थल और चिकमगलूर की यात्रा पर निकले थे।
जांच में सामने आया है कि ड्राइवर कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान कार सड़क की दाईं ओर चली गई और सामने से आ रही लॉरी से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि MUV पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घायल युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना), 125(2) (गंभीर चोट पहुंचाना) और 106(1) (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही येल्लापुर पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी।



