Wayanad Landslide: वायनाड में भूस्खलन से दो की मौत,  कई लोगों के दबे होने की आशंका

Date:

केरल।  वायनाड में तेज बारिश हो रही है। इसके कारण  मंगलवार सुबह जबरदस्त लैंडस्लाइड हुआ। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि  8 लोग घायल हैं। कई लोगों के लापता होने की खबर भी आ रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां मलप्पुरम-वायनाड टनल प्रोजेक्ट के कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। टनल से मिट्टी निकालकर बाहर जमा की गई थी। बारिश के चलते मिट्टी खिसक गई, जिससे पेड़ उखड़ गए और बैरिकेड भी बह गए।

तिनके की तरह बह गया टैंकर

हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि 7 जुलाई को सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर सुरंग से तेज लहर के साथ आया मलबा एक टैंकर को तिनके की तरह बहाकर ले गया। दो लोग इसके मलबे में फंसे। पुलिस, एनडीआरएफ की टीम बचाव में लगी है।

सीएम ने बुलाई आपात बैठक

केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने मंगलवार को वायनाड में हुए भूस्खलन की घटना को लेकर आपातकालीन बैठक की। इस बैठक में राज्य के कृषि मंत्री टी. सिद्दीकी भी शामिल हुए, जो वायनाड से ही हैं। बैठक में अनाक्कम्पॉयिल-कल्लाडी सुरंग सड़क परियोजना के वायनाड छोर पर हुए भूस्खलन की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की गई।  इसके साथ ही इस भूस्खलन का भयावह वीडियो भी सामने आया है।  सीएम ने राजस्व मंत्री ए.पी. अनिल कुमार और कृषि मंत्री टी. सिद्दीकी को तुरंत वायनाड पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी करने के लिए कहा।

कई लोगों के फंसे होने की आशंका

बताया जाता है कि अब तक तीन लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। अभी यहां कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। यह इलाका पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। भूस्खलन के समय कई निजी वाहन भी वहां आसपास खड़े हुए थे। निर्माण श्रमिकों को परियोजना स्थल तक ले जाने वाली एक बस भी वहां खड़ी थी। आशंका है कि वह भी मलबे में दब गई है।

वायनाड जिले में  रेड अलर्ट जारी

केरल के वायनाड जिले में मंगलवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रेड अलर्ट जारी किया गया, जहां दिन के दौरान मनंथावडी और वायथिरी क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा पड़ोसी कोझिकोड जिले में भी रेड अलर्ट जारी किया गया, जबकि राज्य के मलप्पुरम, कन्नूर और कासरगोड जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहीं, मनंथावडी क्षेत्र में 64 मिमी और वायथिरी में दिन के दौरान 123 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 7 जुलाई को शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। मंगलवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला था लेकिन रियल्टी और केमिकल शेयरों में बिकवाली के कारण बाजार में गिरावट आ गई। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 104.35 अंक की गिरावट के साथ 78,180.72 अंक पर बंद हुआ। इस तरह एनएसई 31.65 अंक टूटकर 24,398.70 अंक पर आ गया।