Monsoon 2026: कहीं राहत तो कहीं तबाही! बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से कई राज्य बेहाल, IMD ने जारी किया Red Alert

Date:

Monsoon 2026: कहीं राहत तो कहीं तबाही! बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से कई राज्य बेहाल, IMD ने जारी किया Red Alert

Monsoon 2026 ने देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। जहां दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई है, वहीं जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और असम में भारी बारिश, बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।

👉 यह भी पढ़ें:

जम्मू-कश्मीर में बादल फटा, कई इलाके बाढ़ की चपेट में

जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन बादल फटने (Cloudburst) की घटनाओं के बाद कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। तेज बहाव में एक सड़क भी बह गई, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया।

उत्तराखंड में बदरीनाथ हाईवे 11 घंटे बंद, 8,000 से ज्यादा श्रद्धालु फंसे

भारी बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे पर पगलानाला और गुलाबकोटी में भारी मलबा आ गया, जिससे हाईवे करीब 11.5 घंटे तक बंद रहा। इस दौरान दोनों ओर 8,000 से अधिक श्रद्धालु रास्ते में फंसे रहे। देर शाम मार्ग खुलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, 46 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण 46 सड़कें बंद हो गई हैं। कई इलाकों में यातायात प्रभावित है और प्रशासन लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील कर रहा है।

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत को गर्मी से राहत

दूसरी ओर, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मानसून की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.8°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से काफी नीचे रहा।

दिल्ली-NCR में अगले 3 दिन बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

IMD ने दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 50 से 70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ इलाकों में 80 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान आने की भी आशंका है।

कई राज्यों में Red, Orange और Yellow Alert

मौसम विभाग ने लगातार सक्रिय मानसून को देखते हुए कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है—

 Red/Orange Alert: गुजरात, कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र

 Orange Alert: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा और सौराष्ट्र-कच्छ

 Yellow Alert: बिहार, झारखंड, तेलंगाना, केरल और पूर्वोत्तर के कई राज्य

इन क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

असम में अब भी 25,000 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार जरूर हुआ है, लेकिन अब भी 25,000 से अधिक लोग प्रभावित हैं। धेमाजी और डिब्रूगढ़ जिलों के 52 गांव जलमग्न हैं, जबकि 393 एकड़ से अधिक फसलें पानी में डूब चुकी हैं। राहत शिविरों में प्रभावित लोगों को भोजन और जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Jammu Kashmir Accident: सोनमर्ग सुरंग के पास पलटा CRPF का वाहन, 6 जवान घायल, जांच शुरू

Jammu Kashmir  से बड़ी खबर सामने आई है। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनमर्ग (गगनगीर) सुरंग के पास सीआरपीएफ (CRPF) का एक वाहन सड़क से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 6 सीआरपीएफ जवान घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया।