Telangana ACB Raid में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तेलंगाना एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पुलिस कंप्यूटर सर्विसेज के डीएसपी संकीरेड्डी भीम रेड्डी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की। शुरुआती जांच में अधिकारी के पास 200 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति होने का खुलासा हुआ है।
16 ठिकानों पर एक साथ ACB की बड़ी रेड
👉 यह भी पढ़ें:
- Earthquake in Telangana: आधी रात कांपी धरती! 3.8 तीव्रता के भूकंप से दहशत में लोग, घरों से बाहर निकले हजारों निवासी
- मंत्री पुत्र पर शिकंजा: नाबालिग शोषण मामले में बंदी भगीरथ हिरासत में, पिता बोले– “कानून से ऊपर कोई नहीं”
- द बर्निंग ट्रेन: चारमीनार एक्सप्रेस के कोच में मचा हड़कंप, यात्रियों में दहशत
- तेलंगाना में शीर्ष माओवादी देवजी और संग्राम ने सुरक्षा बलों के सामने किया सरेंडर, 18 और नक्सलियों ने भी डाले हथियार
- तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने चुनावी रैली में कहा- कांग्रेस मतलब मुसलमान और मुसलमान मतलब कांग्रेस, भाजपा ने बताया जिन्नावादी
- तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक टक्कर में 17 की मौत, कई घायल
एसीबी के अनुसार, डीएसपी संकीरेड्डी भीम रेड्डी, उनके रिश्तेदारों, करीबी सहयोगियों और कथित बेनामीदारों से जुड़े 16 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। जांच में तेलंगाना और कर्नाटक में फैली करोड़ों रुपये की चल और अचल संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए।
क्या-क्या मिला छापेमारी में?
तलाशी के दौरान एसीबी को कई लग्जरी और व्यावसायिक संपत्तियों के दस्तावेज मिले, जिनमें शामिल हैं—
- इब्राहिमबाग के Vesella Meadows में पेंटहाउस सहित लग्जरी G+2 विला
- गाचीबोवली, टेलीकॉम नगर और तेल्लापुर में 4 फ्लैट
- नागोल और पटनचेरु में 3 खाली प्लॉट
- मणिकोंडा में G+5 कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में हिस्सेदारी और 3,000 वर्ग फुट व्यावसायिक स्थान
- तेलंगाना और कर्नाटक में 50 एकड़ से अधिक कृषि भूमि
- एक माइनिंग कंपनी में 75 लाख रुपये का निवेश
नकदी, सोना-चांदी और बैंक जमा भी मिले
एसीबी ने डीएसपी के घर से 3.6 लाख रुपये नकद, जबकि एक कथित बेनामीदार के घर से 40 लाख रुपये नकद बरामद किए।
इसके अलावा जांच में—
- 2 किलो सोने के आभूषण
- 20 किलो चांदी की वस्तुएं
- करीब 19.91 लाख रुपये के बैंक डिपॉजिट
का भी खुलासा हुआ।
तलाशी के दौरान 23 बोतल विदेशी शराब भी बरामद हुईं, जिसकी सूचना आगे की कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को भेज दी गई है।
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, जांच जारी
एसीबी के अनुसार, बरामद अचल संपत्तियों की मौजूदा बाजार कीमत 200 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है, जबकि उनकी रजिस्ट्री कीमत इससे काफी कम है।
डीएसपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (2018 संशोधन) की धारा 13(1)(b) और 13(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच एजेंसी का कहना है कि जांच अभी जारी है और अवैध संपत्तियों का आंकड़ा आगे और बढ़ सकता है। साथ ही इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।



