तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक टक्कर में 17 की मौत, कई घायल
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा चेवेला मंडल के खनापुर गेट के पास उस समय हुआ जब टीजीएसआरटीसी की बस और एक टिपर ट्रक आमने-सामने टकरा गए।
👉 यह भी पढ़ें:
- Raisen-Bhopal National Highway पर बड़ा हादसा, दो बसों की टक्कर में पांच की मौत, 35 यात्री घायल
- गुजरात-महाराष्ट्र हाईवे पर दो बसों में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, 7 लोगों की मौत, कई घायल
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्लीपर बस पलटी, दारोगा और कैदी समेत 6 की मौत
- कर्नाटक में दर्दनाक सड़क हादसा: लॉरी से भिड़ी गाड़ी, पांच लोगों की मौके पर मौत
पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह के समय हुआ जब ग्रेवल (बजरी) से लदा ट्रक गलत दिशा से आ रहा था और बस से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का माल बस पर गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
घटनास्थल पर पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हादसे की वजह ट्रक चालक का गलत दिशा में वाहन चलाना थी। पुलिस चालक की पहचान कर रही है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
तेलंगाना के परिवहन मंत्री पोनम प्रभाकर ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा,यह घटना बेहद दर्दनाक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाए।


