हैदराबाद। नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। तेलंगाना के शीर्ष माओवादी नेता थिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी और मल्ला राजी रेड्डी उर्फ संग्राम के साथ करीब 20 माओवादियों ने सरेंडर कर दिया है। इन नक्सलियों ने तेलंगाना के आसिफाबाद जिले के जंगलों में पुलिस के सामने सरेंडर किया। हालांकि पुलिस की तरफ से इस मामले में अभी कोई बयान नहीं आया है।
उल्लेखनीय है कि देवजी की गिनती शीर्ष माओवादी नेताओं में होती है, जो वर्तमान माओवादी पार्टी की सेंट्रल कमेटी का सचिव था। नंबाला केशव राव के एनकाउंटर के बाद वह सीपीआई (माओवादी) पार्टी को लीड कर रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटनाक्रम प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) के खात्मे का इशारा करता है, क्योंकि इसके दो बड़े नेताओं, पार्टी सचिव थिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी (60) और सेंट्रल कमेटी–कम–पोलित ब्यूरो मेंबर मल्ला राजी रेड्डी उर्फ संग्राम (76) ने तेलंगाना पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। दोनों नेताओं ने पार्टी के 18 अन्य कैडरों के साथ रविवार सुबह कोमाराम–भीम आसिफाबाद जिले में तेलंगाना पुलिस के स्पेशल इंटेलिजेंस ब्यूरो के सामने सरेंडर कर दिया। इन कैडरों में कुछ हाई–प्रोफाइल माओवादी नेता भी शामिल हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- महाराष्ट्र;अंतिम प्रहार में नक्सलियों की कमर टूटी: गढ़चिरौली में 8 गिरफ्तार, 5 ने डाले हथियार
- विजयवाड़ा में शीर्ष माओवादी कमांडर सुरेश सहित 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 36 साल से सुरक्षा बलों को दे रहा था चकमा
- तेलंगाना में नक्सली विरोधी अभियान में भारी सफलता, 130 नक्सलियों ने सीएम रेवंत रेड्डी के सामने डाले हथियार
- तेलंगाना की राजनीति में नया मोड़: के. कविता ने नई पार्टी बनाने का किया एलान


