Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Date:

मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 7 जुलाई को शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। मंगलवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला था लेकिन रियल्टी और केमिकल शेयरों में बिकवाली के कारण बाजार में गिरावट आ गई। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 104.35 अंक की गिरावट के साथ 78,180.72 अंक पर बंद हुआ। इस तरह एनएसई 31.65 अंक टूटकर 24,398.70 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स के 19 शेयर लाल निशान में

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 गिरावट के साथ बंद हुए। ट्रेंट में सबसे ज्यादा 12.42 फीसदी गिरावट रही। बीईएल, अडानी पोर्ट्स, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक और एनटीपीसी में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। दूसरी ओर एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टाइटन, इटरनल, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, मारुति, कोटक बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर में तेजी रही।

👉 यह भी पढ़ें:

मेटल और रियल्टी शेयरों ने बढ़ाया दबाव

बाजार में सबसे ज्यादा कमजोरी मेटल और रियल्टी सेक्टर में देखने को मिली। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब 1.5% और मेटल इंडेक्स लगभग 1% गिर गया। इसके अलावा फार्मा, मीडिया, एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के शेयरों में भी बिकवाली रही। हालांकि आईटी सेक्टर ने मजबूती दिखाई। निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.4% की बढ़त के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा। इंफोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक जैसे शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

ट्रेंट के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट

टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट के शेयर में सोमवार को करीब 12% की तेज गिरावट आई। कंपनी की पहली तिमाही की आय बाजार की उम्मीदों से कम रही, जिससे निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी। इस गिरावट से कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹17,700 करोड़ घट गया। पिछले एक महीने में ट्रेंट का शेयर करीब 23% चढ़ चुका था और मार्च 2026 के निचले स्तर से इसमें लगभग 50% की तेजी आ चुकी थी। ऐसे में कमजोर ग्रोथ के आंकड़ों ने निवेशकों को निराश किया और शेयर में भारी बिकवाली देखने को मिली।

निफ्टी की कई कंपनियों के बुरे हाल

आज के कारोबार में निफ्टी की कंपनियों में सबसे ज़्यादा बढ़त एचसीएल टेक में देखने को मिली, जिसमें 3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके बाद, टेक महिंद्रा में 2.92 प्रतिशत की बढ़त, इंफोसिस में 2.85 प्रतिशत की बढ़त, टाइटन कंपनी में 2.68 प्रतिशत की तेज़ी और एसबीआई लाइफ में 2.50 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। निफ्टी में ट्रेंट के बाद अडानी एंटरप्राइजेज में 3.10 प्रतिशत, अडानी पोर्ट्स में 1.64 प्रतिशत, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में 1.51 प्रतिशत की और सिप्ला में 1.40 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Wayanad Landslide: वायनाड में भूस्खलन से दो की मौत,  कई लोगों के दबे होने की आशंका

 वायनाड में तेज बारिश हो रही है। इसके कारण  मंगलवार सुबह जबरदस्त लैंडस्लाइड हुआ। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि  8 लोग घायल हैं। कई लोगों के लापता होने की खबर भी आ रही है।