पटना। बिहार के बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी झारखंड के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान ने पत्र के जरिए दी है। वह फिलहाल दुबई में छुपा हुआ है। धमकी मिलने के बाद बिहार, झारखंड और दिल्ली समेत अन्य राज्यों की पुलिस एक्टिव हो गई। साथ ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार करने में जुट गई है।
महाबोधि मंदिर प्रशासन के अनुसार उन्हें एक पत्र मिला है, जिसमें महाबोधि मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने पत्र में पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई का भी जिक्र किया गया है। धमकी भरा पत्र में वासेपुर के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान का नाम भी शामिल है। पत्र मिलने के बाद गया पुलिस की एक टीम सब इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में झारखंड राज्य के धनबाद पहुंची। प्रिंस खान के घर की तलाशी ली गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- नीतीश कुमार बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी की बैठक में लगी मुहर, बिहार की कमान एक बार फिर कुशवाह के हाथ
- Bihar Breaking News: मंत्री के काफिले पर हमला, नारेबाजी के बीच टूटी गाड़ी! बाल-बाल बचे BJP विधायक अरुण शंकर प्रसाद
- IPL 2026 Final के बाद बड़ा खतरा! Gujarat Titans Team Bus में लगी आग, खिलाड़ियों की जान पर बन आई?
- लेबनान में बढ़ा युद्ध का खतरा: इजराइल ने बड़े इलाके को घोषित किया ‘युद्ध क्षेत्र’, लोगों को तुरंत खाली करने का आदेश
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर की नजर, उपचुनाव में बांकीपुर से लड़ने की तैयारी
- बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, राजद की चर्चित नेता रितु जायसवाल थामेंगी भाजपा का हाथ
प्रिंस ने ऑडियो जारी कर किया इनकार
महाबोध मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भरे पत्र को प्रिंस ने फर्जी बताते हुए ऑडियो में कहा कि यह विरोधियों की साजिश है। जब विरोधी उसका कुछ नहीं बिगाड़ पा रहे हैं तो उसके घरवालों को परेशान करने के लिए अफवाह फैलाया जा रहा है। वो ऑडियो में कह रहा– अभी न्यज पेपर के माध्यम से पता चला है कि हमारे ऊपर आरोप लग रहा है मंदिर उड़ाने का तो यह सरासर गलत है। जिस तरह से हमारे लिए मस्जिद है, उसी तरह मंदिर भी है। ये सब मेरे विरोधी का साजिश है।



