लेबनान में बढ़ा युद्ध का खतरा: इजराइल ने बड़े इलाके को घोषित किया ‘युद्ध क्षेत्र’, लोगों को तुरंत खाली करने का आदेश

Date:

इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के बड़े हिस्सों को खाली करने का आदेश जारी करते हुए उन्हें ‘युद्ध क्षेत्र’ घोषित कर दिया है। नए सैन्य हमलों से पहले जारी इस आदेश के बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया है।

इजराइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने लोगों से जहरानी नदी के उत्तर की ओर जाने को कहा है। यह नदी इजराइल की सीमा से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित है। सेना ने चेतावनी दी है कि वह आगे “बेहद सख्ती ” से कार्रवाई करेगी।

आईडीएफ ने हिजबुल्लाह पर बार-बार युद्धविराम के उल्लंघन का आरोप लगाया है। 17 अप्रैल को लागू हुए युद्धविराम के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा निकासी आदेश माना जा रहा है, जिससे लेबनान का लगभग 14 प्रतिशत इलाका प्रभावित हो सकता है।

इससे पहले बुधवार को इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के शहर टायर पर हवाई हमले किए थे। वहीं हिजबुल्लाह ने भी इजराइल पर युद्धविराम तोड़ने का आरोप लगाया है। संगठन का कहना है कि उसके लड़ाकों की इजराइली सैनिकों के साथ झड़प हुई।

बुधवार को इसराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि हिजबुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में तैनात सैनिकों और उत्तरी इजराइल के नागरिकों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए हैं। इसके बाद उन्होंने दक्षिणी लेबनान में जमीनी सैन्य अभियान को और तेज करने के संकेत दिए।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शुभमन गिल के शतक से IPL 2026 फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस, वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की पारी गई बेकार

GT vs RR Qualifier 2 में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर IPL 2026 के फाइनल में जगह बना ली। कप्तान शुभमन गिल के विस्फोटक शतक और साई सुदर्शन की तेज अर्धशतकीय पारी ने गुजरात की जीत की नींव रखी। वहीं वैभव सूर्यवंशी के 96 रन भी राजस्थान को जीत नहीं दिला सके।