गूगल मैप के भरोसे जोखिम में जान, फ्लैक्स के पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत

Date:

नई दिल्ली। इन दिनों गूगल मैप के कारण दुर्घटनाओं का सिलसिला बढ़ता ही जा हा है। दिल्ली से गूगल मैप लगाकर धामपुर रहे युवक को जना गंवानी पड़ी। मोड़ का पता लगने के कारण बाइक फ्लैक्स के पोल से टकरा गई और उसकी मौत हो गई। इससे पहले भी गूगल मैप के कारण कई लोग जान गंवा बैठे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धामपुर निवासी 21 वर्षीय नाजिर अहमद दिल्ली में एक फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार को बाइक द्वारा दिल्ली से लौट रहा था। उसने गूगल मैप लगा रखा था। रात लगभग आठ बजे नहटौर के कोतवाली देहात मार्ग पर आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के पास वह रास्ता भटक गया। मोड़ का अंदाजा लग पाने के कारण बजरी पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फ्लैक्स बोर्ड के खंभे से टकरा गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

यूपी के बरेली में हो गई थी तीन लोगों की मौत

इससे पहले यूपी के बरेली में तीन लोगों की मौत हो गई थी। फर्रुखाबाद के नितिन, अजीत, अमित सुबहसुबह गूगल मैप के सहारे कार से फरीदपुर (बरेली) जा रहे थे। मुड़ा गांव के पास रामगंगा पर अधूरा पुल होने से रास्ता बंद था, इसके बावजूद मैप पर पर रास्ता दिखाता रहा। कार पुल से नीचे गिर गी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसी तरह का एक और मामला सामने आया था, जब गूगल मैप के भरोसे चल रहे लोगों की कार नहर में गिर गई थी। इस घटना में सभी कार सवार सकुशल रहे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ketan Agarwal Murder Case : केतन को सिया पर हुआ था शक, पिता से पूछा भी था

इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह पुणे में हुए केतन हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि केतन को अपनी मंगेतर सिया पर शक भी हुआ था। केतन ने अपने पिता से इस संबंध में सवाल भी किए थे।