सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भी लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हुए धड़ाम

Date:

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 7 जनवरी को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर 196.73 अंक की गिरावट के साथ 84866.73 के स्तर पर था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 59.05 अंक की गिरावट के साथ 26,119.65 पर कारोबार कर रहा था। पिछले ट्रेडिंग सेशन में, सेंसेक्स 85,063.34 पर और निफ्टी 50 26,178.70 पर बंद हुआ था।

बीएसई की कंपनियों में टाइटन, एचसीएल टेक, इटरनल और रिलायंस के शेयरों में तेजी दिखी, जबकि एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और एनटीपीसी के शेयर गिरावट में नजर आए। शुरुआती ट्रेडिंग सेशन में बीएसई मिडकैप 13.74 अंक गिरा, जबकि बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 18.66 अंक बढ़कर 51,734.62 पर ट्रेड कर रहा था। 7 जनवरी को टाइटन कंपनी, जुबिलेंट फूडवर्क्स, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, लोढ़ा डेवलपर्स, यस बैंक, IRB इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, बायोकॉन और ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन जैसे स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार 6 जनवरी को भी शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 376.28 अंक की गिरावट के साथ 85,063.34 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 71.60 अंक गिरकर 26,178.70 के लेवल पर बंद हुआ था। बीएसई केआईसीआईसीआई बैंक, सन फॉर्मा, टीसीएस और एशियन पेंट टॉप गेनर थे। इसके विपरित ट्रेंट, रिलायंस, आईटीसी, कोटक बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर गिरावट में रहे। निफ्टी आईटी, निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो और निफ्टी एफएमसीजी के शेयरों में तेजी दर्ज की गई थी।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर पुलिस को मिली सफलता, प्रदेश में तीसरे नंबर पर आई फिंगर प्रिंट इकाई, कमिश्नर ने पूरी टीम को दी बधाई

भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ICJS Implementation & Digital Integration Workshop का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों के कार्यों का विगत एक वर्ष के प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इसमें इंदौर पुलिस को भी बड़ी सफलता मिली है। इंदौर की फिंगर प्रिंट इकाई को पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है।