मुंबई। शेयर बाजार में शुक्रवार को बढ़त दिखाई दे रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250.02 अंकों की बढ़त के साथ 76,388.99 अंकों पर दिखा। इसी तरह एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स भी 65.05 अंकों की तेजी के साथ 23,096.45 अंकों पर कोराबार करता दिखा।
शुक्रवार सुबह 09.21 बजे तक सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बाकी की 11 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में थे। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 31 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और 17 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि 2 कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के साथ ट्रेड कर रहा था। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा 1.40 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे, जबकि सनफार्मा के शेयर सबसे ज्यादा 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : महीने के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान में खुलने के बाद शेयर बाजार ने बदला रंग, सेंसेक्स और निफ्टी होने लगे लाल
- Stock Market : तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को शेयर बाजार की सुस्त चाल, सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले
- सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 790.54 अंक उछला, निफ्टी ने लगाई 197.56 की छलांग
- Stock Market सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढके
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
इनके अलावा, सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टेक महिंद्रा के शेयर 0.99 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.92 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.90 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.69 प्रतिशत, इंफोसिस 0.67 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.60 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.59 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.59 प्रतिशत, टीसीएस 0.48 प्रतिशत, भारती एयरटेल के शेयर 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। जबकि दूसरी ओर अडाणी पोर्ट्स के शेयर 0.61 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.60 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को बाजार ने एकदम फ्लैट शुरुआत की थी। हालांकि, कारोबार के दौरान बाजार में जबरस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एक समय तक बाजार काफी अच्छी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था, लेकिन अंत में ये गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ था।



