महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी उर्फ छोटी मां पर हमला, तीन शिष्य भी घायल

Date:

प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी उर्फ छोटी मां पर गुरुवार रात हमला हो गया। कल्याणी नंद गिरी अपनी कार में सवार होकर शिविर जा रही थीं, तभी कुछ लोगों ने आशीर्वाद लेने के बहाने हाथ देकर रोका और हमला कर दिया। उनके तीन शिष्य भी घायल हुए हैं।

बताया जाता है कि महामंडलेश्वर कल्याणीनंद गिरि गुरुवार देर रात सेक्टर 16 स्थित किन्नर अखाड़े से निकलकर फार्च्यूनर कार से घर सदियापुर जा रही थीं। संगम लोवर मार्ग पर 6-7 लोगों ने आशीर्वाद लेने के लिए कल्याणीनंद की कार को रोका। महामंडलेश्वर कल्याणीनंद के कार रोकने पर दो लोगों ने प्रणाम किया। फिर अचानक 6-7 लोग आए और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। बीच बचाव में आए उनके तीन शिष्यों को भी हमलावरों ने चाकू मारे। हमला के बाद बदमाश जेवरात लूटकर फरार हो गए।

👉 यह भी पढ़ें:

हमले का पता चलते ही किन्नर अखाड़े में अफरा-तफरी मच गई। कई शिष्य और संत कुछ देर में ही घटनास्थल पर पहुंच गए। महामंडलेश्वर कल्याणीनंद और उनके शिष्यों को इलाज के लिए महाकुंभ के सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस पहुंची। कल्याणीनंद सहित सभी घायल शिष्य से पूछताछ की। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कल्याणीनंद गिरि पर हमला करने की पहले से ही साजिश थी। हमलावर पहले से रास्ते में घात लगाए बैठे थे।

हिमांगी सखी पर भी हुआ था हमला

बता दें कि 9 फरवरी को किन्नर अखाड़े की जगद्गुरू हिमांगी सखी पर भी जानलेवा हमला हुआ था। हिमांगी सखी ने कल्याणी नंद गिरी समेत आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, कौशल्या नंद गिरि पर मारने-पीटने का आरोप लगाया था। गुरुवार को कल्याणी नंद गिरी पर हुए हमले के पीछे पहले से चल रहा विवाद भी एक वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ram Mandir चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के सभी आठ आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे। आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के जरिए उन्हें अदालत में पेश किया गया।सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब इस मामले में अगली पेशी 13 जुलाई को होगी।