सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट सेंसेक्स 556 अंक टूटा, निफ्टी 24900 के नीचे आया

Date:

मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में बारी गिरावट नजर आई। बाजार बंद होते समय बीएसई सेंसेक्स 555.95 अंक टूट गया, जबकि एनएसई निफ्टी 166.05 अंक गिरकर 24,890.85 पर गया।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट और 4 में तेजी रही। आज ऑटो, आईटी, रियल्टी और फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। सेंसेक्स के ज्यादातर शेयर लाल निशान में बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, टीसीएस और एशियन पेंट्स शेयरों में दिखी। इसके विपरित बीईएल, एक्सिस बैंक, भारती एरटेल कंपनियों के शेयर फायदे में दिखे। आज निफ्टी मेटल को छोड़कर अन्य सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी, आईटी और ऑटो सेक्टर्स के शेयरों में देखी गई।

निवेशकों को 9 लाख करोड़ का नुकसान

बीएसई सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 25 सितंबर को घटकर 4,57,42,656.05 करोड़ रुपए हो गया। यह 19 सितंबर को 4,66,32,723.37 करोड़ रुपए था। इस तरह बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप पिछले 4 कारोबारी दिनों में 8.90 लाख करोड़ रुपए घट गया। इससे निवेशकों को करीब 9 लाख करोड़ रुपए के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Arvind Kejriwal ने अमित शाह से पूछा सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में विपक्षी दल भाजपा पर हमलावर है। इसी बीच आप चीफ अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने भाषणों और इंटरव्यू में राम मंदिर का लगातार जिक्र करते हैं और चुनावों के दौरान उसके नाम पर वोट भी मांगते हैं। केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर बनने के बाद पिछले ढाई साल में अमित शाह एक बार भी अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने या माथा टेकने नहीं गए।