मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को हुई रिकॉर्ड क्लोजिंग के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन कमजोरी दिखी। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंकों तक फिसलकर 80,000 के स्तर से फिसल गया। दूसरी ओर, निफ्टी भी कमजोर होकर 24200 के नीचे आ गया। सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर सेंसेक्स में 417.00 (0.52%) अंकों की नरमी के साथ 79,674.73 के स्तर पर कारोबार होता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 92.21 (0.38%) अंक नीचे गिरकर 24,217.85 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
सेंसेक्स के शेयरों में इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.5% तक उछले वहीं एचडीएफसी बैँक, एमएंडएम और टाटा स्टील के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। निफ्टी बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, प्राइवेट बैंक्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयरों में 0.85% तक की नरमी दिखी। एकल शेयरों में एचडीएफसी बैंक के शेयर कंपनी की ओर से वित्तीय वर्ष 2025 के अपडेट्स जारी करने के बाद 3% तक टूट गए। एशियाई बाजार शुक्रवार को नए हाई पर कारोबार करते दिखे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बंद रहे। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने गुरुवार को 2,576 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू निवेशकों ने 2375 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। ब्रेंट क्रूड 2 सेंट की गिरावट के साथ 87.41 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : महीने के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान में खुलने के बाद शेयर बाजार ने बदला रंग, सेंसेक्स और निफ्टी होने लगे लाल
- Stock Market : तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को शेयर बाजार की सुस्त चाल, सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले
- सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 790.54 अंक उछला, निफ्टी ने लगाई 197.56 की छलांग
- Stock Market सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढके
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले



