इंदौर। मिर्जापुर 3 इस साल की मोस्ट अवेटिड सीरीज में से एक है। इसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब ये इंतजार खत्म हो गया है। मिर्जापुर 3 प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। एक बार फिर कालीन भैया का भौकाल सीरीज में देखने को मिला है। जैसे ही रात को मिर्जापुर 3 रिलीज हुई लोगों ने इसे रातभर में ही देख डाला है। मिर्जापुर 3 देखने के बाद लोग अपने रिव्यू सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। मिर्जापुर 3 को मिक्स रिव्यू मिले हैं। कुछ लोग इसकी तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं सीजन 1 ही सबसे बेस्ट था।
मिर्जापुर 3 की बात करें तो इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी और कई कलाकार अहम रोल निभाते नजर आए हैं। मुन्ना भैया को लोगों ने मिर्जापुर 3 में बहुत मिस किया है। कुछ लोगों का कहना है कि उनके बिना ये सीरीज में मजा नहीं है।
👉 यह भी पढ़ें:
- कॉकरोच जनता पार्टी’ के सोशल मीडिया अकाउंट हैक, संस्थापक अभिजीत दीपके ने जारी की चेतावनी
- ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका, कुछ ही दिनों में लाखों लोग जुड़े
- कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, घर में घुसकर चाकू से किया हमला
- एच-1बी और एच-4 वीजा पर शिकंजा: सोशल मीडिया जांच की प्रक्रिया लागू
- नेपाल की राजधानी काठमांडू में सोशल मीडिया बैन पर बवाल, संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, कई इलाकों में कर्फ्यू
- बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल, बीजेपी पर कसा तंज
लोगों को पसंद आई मिर्जापुर 3
सोशल मीडिया पर हर जगह मिर्जापुर 3 ही छाया हुआ है। एक यूजर ने लिखा–मिर्जापुर सीजन 3 गजब भौकाल, बवाल हैं मुन्ना भैया तो शुरू में ही चल बसे। कंट्रोल, पॉवर, इज्जत Guddu Pandit. वहीं दूसरे ने लिखा– बाबूजी का ही बेटा है। Mirzapur Season 3 गजब भौकाल है रे बाबा, कंट्रोल, पॉवर, इज्जत। माहौल गर्म है।



