सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है नमक, पानी में डालकर नहाने के कई हैं फायदे

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

इंदौर। नमक के बिना खाने के स्वाद की कल्पना ही नहीं की जा सकती। नमक खाने को स्वादिष्ट बनाता है और ये शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि खाने के अलावा नमक के और भी उपयोग होते हैं। यह आपके शरीर को अंदर से तो स्वस्थ रखता है। साथ ही, इसका उपयोग नहाने के पानी में करने से भी इसके कई लाभ मिलते हैं। जी हां, नमक का पानी यानी सॉल्ट वॉटर बाथ के बॉडी को कई फायदे होते हैं। स्किन से लेकर सर्दीखांसी का समस्या नमक का पानी दूर कर सकता है।

गर्म पानी में एक चम्मच नमक डालकर नहाने से मांसपेशियों के दर्द में राहत मिलती है। इसके साथ ही दिनभर की थकावट दूर हो जाती है। खासकर सोने से पहले यदि आप नमक के पानी से नहाते हैं तो आपको नींद भी अच्छी आती है। गर्म पानी में दो चम्मच नमक डालकर नहाने से बुखार, खांसी और सर्दी में राहत मिलती है। इससे नाक और गले का इंफेक्शन दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा पानी में एक चम्मच नमक डालकर नहाने से खुजली, एक्जिमा और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है।

वजन भी कम कर सकता है नमक

गर्म पानी में एक चम्मच नमक डालकर नहाने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे मांसपेशियों में खून का संचार बढ़ सकता है। नमक युक्त पानी से नहाने से शरीर से अतिरिक्त पानी बाहर निकलता है जिससे अधिक फैट बर्न होता है, इससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही ये थकान भी कम करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आखिर तुलसी पहलवान ने क्यों ली थी शिशुकुंज को बचाने की सुपारी, इंदौर से लेकर भोपाल तक के अफसरों को समझ नहीं आया

शहर के बहुत बड़े माने जाने वाले स्कूल शिशुकुंज में पिछले दिनों लंच के बाद बहुत सारे बच्चे बीमार पड़ गए थे। इसके बाद जांच-पड़ताल हुई। स्कूल वाले खुद को पाक-साफ बताते रहे, लेकिन पैरेंट्स जाग गए और फिर पता चला कि यहां तो बहुत गड़बड़ी है। इस पूरे मामले में प्रदेश के काबिना मंत्री तुलसी सिलावट जिन्हें तुलसी पहलवान भी कहते हैं काफी सक्रिय नजर आए।