👉 यह भी पढ़ें:
- आखिर तुलसी पहलवान ने क्यों ली थी शिशुकुंज को बचाने की सुपारी, इंदौर से लेकर भोपाल तक के अफसरों को समझ नहीं आया
- कलेक्टर साहब प्राइवेट स्कूल तो अपना इंतजाम कर लेंगे, जरा आंगनबाड़ियों की तो हालत देखिए, जो आपके भरोसे बैठे हैं
- US Sanctions on Russia: रूस से तेल खरीदने पर भारत पर भी टैरिफ की तैयारी? अमेरिकी सीनेट में नया बिल, जानिए क्या होगा असर
- IND vs ENG 1st ODI: शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर का धमाका, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
- Hormuz Strait Attack: होर्मुज में तेल टैंकर पर मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत, भारत ने ईरानी राजनयिकों को किया तलब
- El Nino Alert 2026: 75 साल का सबसे खतरनाक अलनीनो! भारत में खेती से बिजली तक मचेगा संकट, दुनिया पर भी पड़ेगा बड़ा असर?
0:00 left
इंदौर। अब देश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार डराने लगी है। देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 6000 का आंकड़ा पार कर चुकी है। पिछले 24 घंटे में छह लोगों की मौत की भी खबर है। मध्यप्रदेश के इंदौर में भी कोरोना तेजी से पैर पसारता जा रहा है। यहां एक ही दिन में 12 नए मरीजों के मिलने से चिन्ता बढ़ गई है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में अभी भी केरल सबसे आगे हैं। केरल अब भी देश का सबसे प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां कोरोना के कुल 1950 केस हैं। यहां 24 घंटे में ही 144 नए केस मिले हैं। इसके बाद गुजरात में 822, दिल्ली में 686, महाराष्ट्र में 595, कर्नाटक में 366, उत्तर प्रदेश में 219, तमिलनाडु में 194, राजस्थान में 132 और हरियाणा में 102 कोरोना के मामले मिल चुके हैं। पिछले 24 घंटे में हुई मौतों की बात करें तो केरल में तीन कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। एक की उम्र 51 साल, दूसरे की 64 और तीसरे की उम्र 92 साल बताई गई। तीनों ही पुरुष थे और तीनों को पहले से कई बीमारियां थीं। ऐसे ही कर्नाटक में भी दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। जान गंवाने वाले दोनों पुरुषों की उम्र 51 और 78 साल थी। ये दोनों भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से ग्रसित थे। इसके अलावा एक 42 साल के पुरुष कोरोना संक्रमित की मौत तमिलनाडु में हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 48 घंटों में 769 नए संक्रमणों के साथ भारत के सक्रिय कोविड मामले 6,000 के आंकड़े को पार कर गए हैं।
इंदौर में एक ही दिन में 12 नए मरीज मिले
इंदौर में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को 12 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें नीमच से एक कैंसर मरीज भी शामिल है। इसके साथ ही शहर में अब तक कुल मामलों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है, जिनमें 9 मरीज अन्य जिलों से हैं। पिछले 15-16 दिन में 48 नए मरीज मिले हैं। यहां 20 से ज्यादा मरीज होम आइसोलेट हैं। शनिवार को खरगोन की 44 वर्षीय महिला की कोविड से मौत भी इंदौर में दर्ज की गई, जो इंदौर में कोविड से दूसरी मौत है। महिला की डिलीवरी हुई थी और गायनिक संबंधी तकलीफ थी। इसके पहले अप्रैल में एक 72 वर्षीय महिला की मौत हुई थी।



