आज से शनि चलेंगे उल्टी चाल , पांच राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, कई को होगा फायदा

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

इंदौर। सूर्य पुत्र और न्याय के देवता और कर्मफलदाता शनिदेव 29 जून से कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे, यानी उल्टी चाल चलेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शनि का महत्व है। शनि इतना पुण्य देते हैं कि व्यक्ति के लिए उसे बटोर पाना मुश्किल होता है और अगर उनकी टेढ़ी नजर हो जाए तो राजा को रंक बनाने में देर नहीं लगाते। शनिदेव 29 जून को रात 11:40 बजे कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे और करीब साढ़े चार महीने तक इसी अवस्था में रहेंगे। इसके बाद 15 नवंबर 2024 को शनि मार्गी होंगे।

वहीं भौगोलिक दृष्टि से जब कोई ग्रह वक्री अवस्था में होता है तो वह पृथ्वी के करीब होता है। इसलिए उसका प्रभाव भी बढ़ जाता है। यही वजह है कि जब शनि या कोई भी ग्रह वक्री होता है तो उसका कुछ राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है।

ज्योतिषियों के अनुसार शनि जिस राशि में वक्री होते हैं, उसके लिए सबसे अधिक कष्टकारी साबित होता है। साथ ही शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से गुजर रहे लोगों को शनि वक्री के दौरान सावधान रहने की जरूरत है।

शनि की साढ़ेसाती मकर, कुंभ और मीन राशि को प्रभावित करती है। वहीं कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा, मकर राशि पर आखिरी और मीन राशि पर पहला चरण चल रहा है। साढ़ेसाती में शनि की वक्री चाल से पीड़ित राशियों को इस समय परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शनि के कुंभ, कर्क और वृश्चिक राशि में होने से राशि के लोग शनि की ढैय्या से प्रभावित होते हैं। ज्योतिष के अनुसार शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलते हैं, लेकिन जब शनि देव वक्री होते हैं तो कई राशियों को परेशानी में डाल देते हैं। शनि का वक्री होना शुभ नहीं माना जाता है। हालांकि शनि वक्री होकर सभी के लिए अशुभ साबित नहीं होते हैं। इस दौरान वे कई राशियों को शुभ फल भी प्रदान करते हैं।

इन राशियों की बढ़ रही है परेशानी

शनि के वक्री होने से मीन, कुंभ, मकर, वृश्चिक, कर्क, मिथुन, वृष, तुला और कन्या राशि वालों के करियर में परेशानी आएगी। ज्योतिषियों का अनुमान है कि इस दौरान इन राशियों पर काम का दबाव बढ़ सकता है। वरिष्ठ आपकी मेहनत को नजरअंदाज कर सकते हैं और इस वजह से आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। इससे करियर को नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए तबादले की संभावना है और वे इससे दुखी और असंतुष्ट महसूस करेंगे। इससे नौकरीपेशा लोगों का मन तरहतरह से परेशान रहेगा। इस वजह से वे सही निर्णय नहीं ले पाएंगे। आपके ऑफिस या कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा में कमी आने की संभावना है।

इन राशियों को मिलेगा फायदा

मेष, सिंह और धनु राशि वालों पर शनि के वक्री होने का कोई असर नहीं होगा, क्योंकि वक्री अवस्था में शनि महाराज इनके लिए शुभ साबित होंगे और इनके कर्म और मेहनत का फल प्रदान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bihar के बांकीपुर उप चुनाव में जेजेडी उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द,  तेज प्रताप यादव ने षड्यंत्र बताया

बांकीपुर से जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द हो गया है। इस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप ने कहा कि उनके कैंडिडेट के साथ सरकार के द्वारा षड्यंत्र किया जा रहा है। इससे पहले वीणा को कल उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था, जब वे नामांकन दाखिल कर बाहर निकली थीं।