👉 यह भी पढ़ें:
- चीन के किंघई में 5.6 तीव्रता का भूकंप, 10 किमी गहराई पर था केंद्र; जानें क्यों बार-बार कांपता है पश्चिमी चीन
- Donald Trump Big Claim: ‘चीन ने अमेरिकी चुनावी डेटा में लगाई सबसे बड़ी सेंध’, 22 करोड़ वोटरों की जानकारी लीक होने का दावा
- Breaking: सुपर टाइफून ‘बावी’ का कहर! 15 की मौत, भूस्खलन से तबाही… ताइवान, चीन और जापान हाई अलर्ट पर
- China के जिनजियांग की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की मौत, कई लोग अंदर फंसे
- China Missile Test: न्यूक्लियर सबमरीन से चीन का बड़ा मिसाइल टेस्ट, अमेरिका-जापान अलर्ट, Asia-Pacific में बढ़ा तनाव!
- चीन की रेगिस्तान में ‘न्यूक्लियर फोर्ट्रेस’! अमेरिका को जवाब देने की तैयारी, शिनजियांग में बन रहा विशाल गुप्त सैन्य अड्डा
0:00 left
चांद की ज़मीन से नमूने लेकर धरती पर लौटा चीन का अंतरिक्ष यान
चीन का मानवरहित अंतरिक्ष यान चांद के सुदूर अज्ञात हिस्से के नमूने को लेकर धरती पर वापस आ गया है. लगभग दो महीने बाद चांग’ई-6 मंगलवार को इनर मंगोलिया रेगिस्तान में उतरा.वैज्ञानिक चांग’ई-6 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि चांद से लाए गए नमूने ग्रहों के निर्माण के बारे में कई अहम सवालों के जवाब दे सकते हैं. चीन अकेला देश है जो चंद्रमा के दूर के हिस्से पर उतरा है, उसने 2019 में ऐसा पहले भी किया था.

चंद्रमा के इस हिस्से पर लैंडिंग मुश्किल मानी जाती है क्योंकि लंबी दूरी, विशाल गड्ढों और कुछ सपाट सतहों की वजह से ये चुनौतीपूर्ण है.
वैज्ञानिक चांद पर अभियान भेजने में इसलिए दिलचस्पी रखते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि यहां बर्फ के अंश हो सकते हैं जो ऑक्सीजन, पानी और हाइड्रोजन बनाने में मददगार हो सकते हैंचीन के लिए चांग’ई-6 मिशन काफी अहम है क्योंकि इसके जरिेये अपने प्रतिस्पर्द्धी अमेरिका को चुनौती दे सकता है.चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चांग’ई-6 मिशन के कमांड सेंटर के लोगों को बधाई देने के लिए फोन किया. जिनपिंग ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे गहरे अंतरिक्ष में अपने अभियान जारी रख सकते हैं.



