वाह गोलू भिया, पीआर एक्सरसाइज में आप भी कमजोर नहीं हो, सच बताओ-अगर सीएम नहीं आनेवाले होते तो कल ही अस्पताल से घर पहुंच गए होते ना

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। हमारे क्षेत्र क्रमांक तीन के लोकप्रिय विधायक गोलू शुक्ला इन दिनों बीमार हैं। बीमारी की चर्चा कई दिनों से चल रही है। कल यानी शुक्रवार को जब सीएम डॉ.मोहन यादव उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे और मीडिया के पास फोटो आया, तब लोगों को भरोसा हुआ कि गोलू भिया सचमुच बीमार हैं। इससे पहले सिर्फ चर्चाएं थीं, क्योंकि वे बीमार होने के बावजूद सीएम के कार्यक्रम में भी दिखे थे और जब शिवराज सिंह चौहान इंदौर आए तो सबसे बाद में ही सही गोलू भिया मिलने जरूर पहुंचे।

खैर, बीमार होना किसी के वश में नहीं है। शरीर है तो बीमार भी होगा, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं को भला कौन चुप कराए। जब आप शिवराज सिंह चौहान के स्वागत में इंदौर एयरपोर्ट नहीं पहुंचे तो भी कार्यकर्ताओं ने उड़ा दी कि गोलू भिया बीमारी का बहाना बना रहे हैं। अब आप ही के दल के नेता और कार्यकर्ता कह रहे हैं कि गोलू भिया की शुक्रवार को ही अस्पताल से छुट्‌टी होने वाली थी, लेकिन भिया को जैसे ही मालूम पड़ा कि सीएम डॉ.मोहन यादव उसी अस्पताल में भर्ती विधायक कालूसिंह ठाकुर को देखने आ रहे हैं, भिया ने तत्काल मन बदल लिया। हालांकि सीएम के जाने के बाद अपने बेड से उठकर आप भी कालूसिंह ठाकुर का हाल पूछने पहुंच गए। इसी को तो भाईचारा कहते हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

आज तो जबरदस्ती काट लिया ‘वनवास’

आप ही के कार्यकर्ता यह कह रहे हैं कि कल न सही आज तो गोलू भिया घर आ सकते थे, लेकिन लोग क्या कहेंगे के डर के मारे आज भी अस्पताल में वनवास काट लिया। गोलू भिया यह आपने अच्छा किया, नहीं तो लोग कहते कि आप बीमारी का बहाना बना रहे हो। और कोई ऐसी-वैसी बीमारी तो है नहीं कि जिसे छुपाना पड़े या जिसे किसी के सामने कहने में संकोच हो। पेट की गड़बड़ी है, हर किसी को होती है। अरे, भाभी के हाथ का पालक ही तो नुकसान कर गया। इसमें क्या, आजकल बरसात में हरी सब्जियां अच्छी नहीं आतीं।

बहुत जल्दी राजनीति सीख गए भिया

कार्यकर्ता कह रहे हैं कि अब गोलू भिया सीधे-सादे कांवड़ यात्रा वाले भिया नहीं रहे। जिन्होंने टिकट दिलवाया, उन्होंने भी नहीं सोचा होगा कि आप इतनी जल्दी राजनीति के सारे पाठ्यक्रम पढ़ जाओगे। माना कि यह जरूरी था। आपकी विधानसभा की परेशानी भी कार्यकर्ता समझते हैं। आपको टिकट दिलाने का दावा करने वाला खेमा भी आपका पीछा नहीं छोड़ रहा। विधानसभा तीन के कार्यकर्ताओं को ‘पूर्व’ की तरफ से भी निर्देश आ जाते हैं, लेकिन आपने इनकी परवाह नहीं की। गोलू भिया, सचमुच आप एक सच्चे और अच्छे राजनीतिज्ञ बनते जा रहे हो। इसी तरह लगे रहे, डटे रहो, बाधाओं को काटते रहो, अभी लंबा सफर बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।