पटना। वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पटना में दावा किया कि ‘एटम बम‘ के बाद अब ‘हाइड्रोजन बम‘ आने वाला है। वोट चोरी का ‘हाइड्रोजन बम‘ आने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनता को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे। भाजपा ने राहुल के बयान पर पलटवार भी किया है।
राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी का मतलब अधिकार, आरक्षण, रोजगार, शिक्षा और युवाओं के भविष्य की चोरी है। राहुल गांधी ने दावा किया कि वोट चोरी के बाद लोगों के राशन कार्ड और जमीन छीन ली जाएगी। हम इन्हें संविधान की हत्या नहीं करने देंगे। राहुल ने यह दावा फिर किया कि पिछले साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव चोरी किया गया था। इससे पहले राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और इंडिया गठबंधन के कई अन्य नेताओं ने गांधी मैदान से डाक बंगला चौराहे तक एक खुले वाहन में सवार होकर मार्च निकाला।
👉 यह भी पढ़ें:
- बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर उठाए कई सवाल
- ‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’
भाजपा ने कहा-एटम बम तो पटाखा भी नहीं निकला
राहुल के इस बयान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बातें समझने में वक्त लगता है। उनका एटम बम तो पटाखा भी नहीं था, अब हाइड्रोजन बम की बात कर रहे हैं। प्रसाद ने राहुल के आरोपों को गैर–जिम्मेदाराना बताते हुए दावा किया कि उनकी पटना रैली में भीड़ उत्तर प्रदेश के देवरिया से लाई गई थी। भाजपा और चुनाव आयोग निष्पक्षता से काम कर रहे हैं और राहुल का मकसद केवल बूथ कैप्चरिंग को फिर से जायज ठहराना है।



