डेली कॉलेज की हेड गर्ल निया बाहेती के आरोपों पर प्रिंसिपल ने दिया जवाब, जांच के लिए बनाई कमेटी, आरोपों को बताया निराधार

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

इंदौर। इंदौर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज को लेकर पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं। छात्र लगातार डेली कॉलेज प्रशासन पर अनियमितता के आरोप लगा रहे थे। इसको लेकर हेड गर्ल निया बाहेती ने इस्तीफा तक दे दिया था। अब डेली कॉलेज प्रशासन की नींद खुली है। प्रिंसिपल ने अधिकृत बयान जारी कर इस पर चिन्ता जताते हुए अधिकांश आरोपों को निराधार बताया है।

डेली कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुनमीत बिंद्रा ने 1 सितंबर को इस संबंध में अधिकृत बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि डेली कॉलेज में प्रत्येक छात्र की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लिखा है कि कल यानी रविवार को एक पत्र प्राप्त हुआ है। यह पत्र सोशल मीडिया पर पहले ही प्रसारित हो चुका था। इस संबंध में मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि उसकी विषयवस्तु घटनाओं की पूरी वास्तविकता को नहीं दर्शाती है। इस संवेदनशील स्थिति के दौरान, स्कूल का हर निर्णय सहानुभूति से प्रेरित था। हालांकि इसके लिए विभिन्न स्तरों पर कठिन समझौते करने पड़े।

स्कूल का आंतरिक मामला सार्वजनिक हो गया

प्राचार्य ने अपने पत्र में कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण और बेहद दुखद है कि स्कूल का एक आंतरिक मामला सार्वजनिक हो गया है। छात्रों द्वारा झूठ बोलने, अलगाव, अनुशासनहीनता, अधूरे कार्य दायित्वों के आरोपों, तैयारियों और चल रहे DCMUN 2025 सम्मेलन के दौरान विवाद अधिक गहरा गया है। इस कठिन समय में, DCMUN 2025 के छात्र, डेली कॉलेज के अन्य छात्र, कई पूर्व छात्र संस्थान, उसके संकाय एकजुटता के साथ आगे आए हैं।

अनुशासन समिति का किया गठन

प्राचार्य ने अपने बयान में कहा है कि मामले की निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ जांच के लिए एक अनुशासन समिति का गठन किया गया है। इस बीच स्कूल को 50 से ज्यादा छात्रों से लिखित आवेदन प्राप्त हुए हैं। अनुशासन समिति इसकी जांच करेगी, जिसे हम सार्वजनिक भी करेंगे। डेली कॉलेज हमेशा सच्चाई, निष्पक्षता और हर बच्चे के समग्र विकास के लिए खड़ा रहेगा।

निया बाहेती के आरोपों को बताया निराधार

उल्लेखनीय है कि डेली कॉलेज की हेड गर्ल निया बाहेती ने काफी सारे आरोप लगाकर अपना इस्तीफा दे दिया था। इस पर करीब 50 छात्रों ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इन छात्रों का कहना है कि वे और DCMUN 2025 की आयोजन समिति, इस बात पर प्रकाश डालना चाहते हैं कि कैसे निया बाहेती ने स्कूल, उसके शिक्षकों, छात्रों और प्रधानाचार्य पर निराधार आरोप लगाए हैं। छात्रों ने कहा है कि उनका पूरा एजेंडा DCMUN 2025, संस्थान की प्रतिष्ठा, प्रधानाचार्य और साथ ही नामित छात्रों व शिक्षकों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना था। इसके कई कारणों में से एक यह था कि निया को उम्मीद थी कि सब कुछ उनके तरीके से होगा और वह छात्रों, शिक्षकों, प्रधानाचार्य और पूरे संस्थान से यही अपेक्षा रखती थीं। निया और उनकी उम्मीदों को पूरा करने के लिए कई बदलाव किए गए। प्रधानाचार्य निया बहेती की स्थिति से अवगत थीं और उन्होंने कुछ ऐसे फैसले लिए जो DCMUN आयोजन समिति के पक्ष में नहीं थे, केवल इसलिए क्योंकि वह मानसिक तनाव में थीं और यह एक बेहद संवेदनशील मामला था। प्रधानाचार्य और संस्थान इस पूरी स्थिति में उनके साथ खड़े रहे, हालांकि ये फैसले पूरी समिति के खिलाफ थे। इन फैसलों ने हम समेत उसके कई छात्रों को परेशान किया, लेकिन आखिरकार, निया के मानसिक स्वास्थ्य को समझते हुए, वह अपने फैसले पर कायम रही। उस गंभीर स्थिति को समझते हुए, हम सभी ने उस एक छात्रा के मानसिक स्वास्थ्य के लिए समझौता किया। फिर भी, ये झूठे दावे किए गए, और अंततः, हम इस संस्थान, प्रधानाचार्य, शिक्षकों, छात्रों और सच्चाई के साथ खड़े हैं।

निया बाहेती ने क्या लगाए थे आरोप

निया बाहेती ने अपने डेढ़ पन्ने के इस्तीफे में कई तरह के आरोप लगाए थे। उन्होंने लिखा कि प्रिंसिपल ने उनका साथ नहीं दिया। निया ने लिखा-बच्चे मजाक उड़ा रहे हैं कि यहां कुछ होना नहीं है। वह चिल्लाएगी, बच्चों से लिखवाएगी, कभी फैसले सुनाएगी, फिर ताकतवर माता-पिता बोर्ड तक पहुंच जाएंगे और फिर वह आंसू बहाएगी और फिर कुछ नहीं होगा और फिर बच्चे और भी घमंडी हो जाएंगे। निया ने लिखा कि अगर स्कूल की हेड गर्ल का मजाक उड़ाया जा सकता है, गाली-गलौज की जा सकती है, मानसिक रूप से तोड़ा जा सकता है तो आपके बच्चों का क्या होगा? आपके प्रतिनिधियों का क्या होगा? उस अगली पीढ़ी का क्या होगा जो अच्छा, सभ्य और सिद्धांतवादी बनने की हिम्मत रखती है? निया ने लिखा-मैंने अपनी औकात से ज़्यादा सहा है। अदिति मैम की पूरी जानकारी में मेरा मज़ाक उड़ाया गया और मुझे परेशान किया गया। जिन्होंने खुद मुझे अनगिनत बार रुलाया। सिर्फ उन्हीं को पता है कि किन कारणों से उन्होंने उनका साथ दिया और मेरे अपमान को और गहरा किया। निया ने लिखा-मैम, आपके फ़ैसले में पिछले तीन दिनों में आए बदलावों ने मुझे बहुत मानसिक तनाव में डाल दिया है। यह नेतृत्व नहीं है। यह शिक्षा नहीं है। निया ने अंत में लिखा कि सच्चाई हमेशा रहेगी, चाहे कोई उसे कितना भी दबाने की कोशिश करे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।

मध्य प्रदेश: बिना बीमा वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

मध्य प्रदेश में 'नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल' नीति लागू। बिना बीमा वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

एमपी में भारी बारिश की चेतावनी, सतना में मंदाकिनी उफान पर

सतना में मंदाकिनी नदी उफान पर, रामघाट और भरतघाट जलमग्न। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव, जानें क्यों थे रुके

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव होंगे। जानें क्यों रुके थे ये चुनाव और अब कैसे होंगे।

इंदौर में सेमी-कंडक्टर उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, निवेश के लिए आमंत्रण

इंदौर में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 'मध्य प्रदेश-सेमीकॉन' का आयोजन होगा।

इंदौर में H1N1 का दूसरा केस, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

इंदौर में स्वाइन फ्लू का दूसरा मामला सामने, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की। जानें संक्रमण की स्थिति।

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम के लिए भाजपा अध्यक्ष ने सुझाए स्थान। कांग्रेस की तैयारियों के बीच पत्र लिखा।

ATF की कीमतों में 5.46% की वृद्धि, हवाई किराए में बढ़ोतरी संभव

विमान ईंधन की कीमतों में वृद्धि से हवाई यात्रा महंगी हो सकती है। ATF दर ₹121.28 प्रति लीटर हुई।

भारत की 7.8% GDP ग्रोथ पर PM मोदी का आलोचकों को जवाब

भारत की 7.8% GDP ग्रोथ पर PM मोदी ने आलोचकों को जवाब दिया। इसे वैश्विक चुनौतियों के बीच असाधारण उपलब्धि बताया।

इंदौर वार्ड 58 और 60 उपचुनाव: नामांकन 16 सितंबर, मतदान 29 को

इंदौर वार्ड 58 और 60 उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मतदान 29 सितंबर और परिणाम 3 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: 11 की मौत, कई घायल

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 11 लोगों की मौत। फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। मुआवजे की घोषणा की गई।

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने खेला दांव, डेली कॉलेज से मांगी जगह

कांग्रेस ने राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए डेली कॉलेज से जगह मांगी। संघ के कार्यक्रम के बाद यह अनुरोध किया गया है।

दिल्ली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: 47.7 लाख नाम बाहर, 30 सितंबर तक ऐसे जुड़वाएं अपना नाम

दिल्ली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हो चुकी है, जिसमें से 47.7 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। छूटे हुए वोटर 30 सितंबर 2026 तक अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में किशोरी से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा से कश्मीरी गेट आ रही स्लीपर बस में गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पहली तिमाही में भारत की GDP 7.8% बढ़ी, RBI के अनुमान से बेहतर रहे आंकड़े

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 7.8% रही। यह वृद्धि दर RBI के 7.0% के अनुमान से कहीं बेहतर दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश: ओरछा में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति का मंथन, संगठन विस्तार की बनी रणनीति

ओरछा में आयोजित बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन विस्तार और 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत मंथन किया गया।

गायक अंकित बालियान हत्याकांड: शामली में पुलिस मुठभेड़ में 2 शूटर ढेर

अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस और यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शूटरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

कर्नल सोफिया मामला: मंत्री विजय शाह को SC से झटका, अभियोजन मंजूरी में दखल से इनकार

कर्नल सोफिया मामला में सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन मंजूरी प्रक्रिया में दखल देने से इनकार कर दिया है।

मारुति सुजुकी की छोटी EV e-Sky जल्द होगी लॉन्च, मिलेगी 310 किमी रेंज

सुजुकी ई-स्काई इलेक्ट्रिक कार के प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठ गया है। यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 310 किमी की ड्राइविंग रेंज देती है।

भारतीय नौसेना में कमीशन हुआ ‘INS निपुण’, गहरे समुद्र में अभियानों को मिलेगी मजबूती

भारतीय नौसेना में स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल आईएनएस निपुण कमीशन हो गया है। यह अत्याधुनिक पोत गहरे समुद्र में डाइविंग और बचाव अभियानों को सशक्त बनाएगा।

राहुल गांधी पर FIR से भड़की MP कांग्रेस, जीतू पटवारी और कमलनाथ ने BJP पर साधा निशाना

राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने तीखा विरोध दर्ज कराया है। कमलनाथ और जीतू पटवारी ने भाजपा पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन का नया खाका, 42 सेक्टरों में बंटेगा पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन के तहत 42 सेक्टरों का नया विकास खाका तैयार किया गया है, जिससे 6 जिलों की कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा।

अपर आयुक्त के फर्जी आदेश मामले में दो बाबू और एक पटवारी की भूमिका, कार्रवाई की तैयारी

इंदौर में एआई से तैयार अपर आयुक्त के फर्जी आदेश मामले में जांच तेज हो गई है। इसमें दो बाबू और एक पटवारी की मिलीभगत सामने आने के बाद सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

MP Weather: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, मध्य प्रदेश में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने 3 दिन का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम से 13 से अधिक जिलों में तेज वर्षा का दौर जारी रहेगा।

इंदौर: लवकुश फ्लाईओवर की दूसरी भुजा सितंबर से खुलेगी, जाम से मिलेगी राहत

इंदौर में लवकुश फ्लाईओवर की दूसरी भुजा सितंबर में यातायात के लिए खोली जाएगी। इससे उज्जैन मार्ग और बाणगंगा रूट पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

इंदौर: 33 साल बाद भी हुकमचंद मिल के 380 परिवारों को नहीं मिला हक का पैसा, इंतजार बरकरार

इंदौर की हुकमचंद मिल बंद होने के 33 साल बाद भी 380 परिवारों को 80 करोड़ रुपये का बकाया नहीं मिल सका है। हुकमचंद मिल के श्रमिक आज भी अपने हक की राशि का इंतजार कर रहे हैं।

नेपाल में बाढ़ से तबाही: काठमांडू में फंसे भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

नेपाल में बाढ़ के चलते फंसे 149 से अधिक भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है। विदेश मंत्रालय और वायुसेना ने राहत अभियान तेज कर दिया है।

अमेरिका में बोले मोहन भागवत: विविधता ही भारत की ताकत, कर्मभूमि के प्रति रहें निष्ठावान

न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम में मोहन भागवत का संबोधन हुआ, जिसमें उन्होंने प्रवासियों से कर्मभूमि के प्रति निष्ठावान रहने और विविधता का सम्मान करने का आह्वान किया।

इंदौर में सरकार पर बरसे उमंग सिंघार, बोले- छात्र हनुमान जैसे, लंका जलना तय

इंदौर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का हमला प्रदेश सरकार पर तीखा रहा। उन्होंने भर्ती, दूषित पानी, भू-माफिया और महंगाई के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।

एमपी पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती की तैयारी, सितंबर से शुरू हो सकती है प्रक्रिया

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 9,662 पदों पर एमपी पुलिस भर्ती का प्रस्ताव ईएसबी को भेज दिया है। सितंबर में इसका नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।