👉 यह भी पढ़ें:
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- Rahul Gandhi ने जारी किया वीडियो, बोले- युवाओं का जवाबदेही मांगना काबिल-ए-तारीफ
- अंकिता भंडारी केस फिर चर्चा में: राहुल गांधी ने उठाए ‘VIP’ पर सवाल, परिवार को अब भी न्याय का इंतजार
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
0:00 left
नई दिल्ली। लोकसभा में सोमवार को विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित करने पड़ी। राहुल गांधी ने ने सरकार पर ईरान–इजराइल युद्ध और यूएस डील पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि पीएम संसद से भाग गए।
राहुल गांधी ने संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकार को चर्चा करने में क्या दिक्कत है? क्या ईरान–इजराइल का मामला जरूरी नहीं है? फ्यूल की कीमत और आर्थिक तबाही चर्चा के जरूरी मामले नहीं हैं? ये पब्लिक के मुद्दे हैं। हम इन्हें जरूरी मानते हैं और चर्चा चाहते हैं। राहुल गांधी ने कहा– सरकार यूएस डील मुद्दे पर चर्चा से इसलिए भाग रही है, क्योंकि इससे पीएम की पोजीशन सामने आएगी। कैसे उनके साथ कॉम्प्रोमाइज किया गया और कैसे उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है, यह सामने आएगा। इसलिए, वे चर्चा नहीं करना चाहते। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम पार्लियामेंट से कैसे भाग गए।
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार संसद में पश्चिम एशियाई संकट पर चर्चा करने को तैयार नहीं है, क्योंकि इससे यह पता चलेगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएस और इजराइल के साथ कैसे समझौता किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति का जनता पर भी बुरा असर पड़ता है, क्योंकि वहां संघर्ष से तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं। राहुल गांधी ने कहा कि वेस्ट एशिया संकट से कितना नुकसान होगा? एक पैराडाइम शिफ्ट की लड़ाई चल रही है। इससे हमारी इकॉनमी को बड़ा नुकसान होगा। आपने स्टॉक मार्केट देखा। देश को बड़ा झटका लगने वाला है। क्या वेस्ट एशिया ज़रूरी नहीं है? फ्यूल की कीमत और आर्थिक तबाही चर्चा के ज़रूरी मामले नहीं हैं? ये पब्लिक मुद्दे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि अगर दोनों सदनों में वेस्ट एशिया संकट पर चर्चा हुई तो प्रधानमंत्री पार्लियामेंट का सामना नहीं कर पाएंगे।



