नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस सभी दलों के निशाने पर आ गई है। एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन औवैसी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि हमें लोग गाली देते थे कि हमारे चुनाव लड़ने से भाजपा को फायदा होता है। क्या वे बताएंगे कि इस बार हमारे चुनाव नहीं लड़ने के बाद भी भाजपा कैसे जीत गई? इसका जिम्मेदार कौन है? कांग्रेस 10 साल के सत्ता विरोधी लहर का भी फायदा नहीं उठा पाई।
ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस की नाकामी की वजह से ही हरियाणा में उसकी हार हुई है। हरियाणा में तो हम नहीं लड़ें फिर वहां बी टीम कौन रही? कांग्रेस के खुद के अंदरूनी मुद्दों ने ही उन्हें हरा दिया। मध्य प्रदेश मे भी ऐसे ही उनकी हार हुई। कांग्रेस द्वारा ईवीएम को जिम्मेदार ठहराए जाने पर ओवैसी ने कहा है कि आप जब हारते हैं तो ईवीएम गलत है, जीतते हैं तो सही है। कई ऐसे कारण थे, जिससे भाजपा को हरियाणा में हारना चाहिए था। जम्मू-कश्मीर के परिणाम पर ओवैसी ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश की जनता ने आर्टिकल 370 पर लिए गए फैसले को नकार दिया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- सिर्फ मीडिया में बयान देने से कुछ नहीं होगा उमंग सिंघारजी, विपक्ष का धर्म निभाइए, मैदान में जाइए
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- भाजपा इंदौर की नगर कार्यसमिति घोषित, कांग्रेस से आए कई नेताओं को स्थान
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’



