दिल्ली दरबार में मध्यप्रदेश की सियासत : सीएम यादव ने की प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल के साथ गृह मंत्री से मुलाकात, हाजिरी भरने विजयवर्गीय और पटेल भी पहुंचे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। शनिवार का दिन मध्यप्रदेश की राजनीति में अटकलों का बाजार गर्म कर गया। पहले सीएम डॉ.मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की गृह मंत्री अमित साह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की खबरें आईं। इसके बात पता चला कि मंत्री प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय भी दिल्ली में हाजिरी भर रहे थे।

सूत्र बताते हैं कि सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के दौरान एमपी से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने वाले नेताओं के नामों पर चर्चा की। इसके साथ ही मध्यप्रदेश संगठन में होने वाले बदलावों पर भी बात हुई। हालांकि सीएम डॉ. मोहन यादव ने अमित शाह से मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा– आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर भोपाल में यूनियन कार्बाइड की भूमि पर गैस काण्ड स्मारक निर्माण के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उज्जैन में विक्रमोत्सव के भव्य आयोजन की जानकारी दी और नक्सल मुक्त होने के बाद बालाघाट में आयोजित बैगा महोत्सव में सादर आमंत्रित किया।

मंत्रिमंडल में उठापटक की चर्चा जोरों पर

सूत्र बताते हैं कि दो महीने के अंदर मोदी मंत्रिमंडल के साथ ही मध्यप्रदेश कैबिनेट का भी विस्तार होना है। ऐसे में मध्यप्रदेश से केंद्र में जा सकते हैं। इसी तरह सीएम डॉ.मोहन यादव भी अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करने वाले हैं। माना जा रहा है कि इसमें कई मंत्रियों की छुट्‌टी हो सकती है। बताया जाता है कि अमति शाह ने दोनों से प्रदेश की राजनीतिक स्थितियों को लेकर फीडबैक लिया है।

निगम–मंडलों में नियुक्ति के लिए मांगी हरी झंडी

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में लंबे समय से निगम, मंडल और प्राधिकरणों में नियुक्तियां अटकी हुई है। पहले प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार था। जब प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति हो गई तो राष्ट्रीय अध्यक्ष का इंतजार होने लगा। अब संगठन के पास कोई बहाना नहीं बचा और दावेदार पूरी ताकत लगा रहे हैं। ऐसे में चर्चा है कि इस मुलाकात में इन नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा हुई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही राजनीतिक नियुक्तियों की घोषणा कर दी जाएगी।

चर्चा में पटेल और विजयवर्गीय की मुलाकात

सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के मुलाकातों पर चर्चा अभी चल ही रही थी कि सोशल मीडिया पर दो और तस्वीरें तैर गईं। इनमें से एक में कैलाश विजयवर्गीय और दूसरे में प्रहलाद पटेल गृह मंत्री अमित शाह के साथ नजर आ रहे थे। विजयवर्गीय ने अमित शाह के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- आज दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उनसे मध्य प्रदेश की प्रगति के संदर्भ में चर्चा हुई। साथ ही विभिन्न समसामयिक विषयों एवं जनकल्याण पर सार्थक संवाद हुआ।

पहले भी डराने के लिए होती रही हैं ऐसी कोशिशें

कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल की मुलाकात को लेकर भाजपा में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कहा जा रहा है कि शायद दोनों अपनी कुर्सी बचाने अमित शाह से मिलने गए थे। यह भी कहा जा रहा है कि अमित शाह से अपने संबंधों का हवाला देकर विजयवर्गीय पहले भी शिवराज सिंह चौहान को डराते रहे हैं। अब मोहन यादव के साथ भी यही कोशिश हो रही है। खैर, राजनीति है, कुछ भी हो सकता है लेकिन एक ही दिन की इन मुलकातों ने मध्यप्रदेश का सियासी पारा तो चढ़ा ही दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

महापौर जी, चार साल बाद समझ आया, क्यों नहीं होते जनता के काम, अधिकारी नहीं सुनते तो आप क्या कर रहे थे?

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यकाल में जनता की समस्याएं अनसुलझी रहीं। अधिकारियों की लापरवाही और लंबित फाइलों ने जनता को निराश किया।

पाकिस्तान के सिंध में एंबुलेंस हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से गर्भवती महिला समेत 10 की मौत

पाकिस्तान के सिंध में एंबुलेंस हादसा हुआ, जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से गर्भवती महिला समेत 10 की मौत हुई। दुर्घटना थारपारकर जिले के स्वास्थ्य केंद्र के बाहर हुई।

एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा, केदारनाथ मंदिर में किया था दर्शन

सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर दर्शन पर मौलाना शहाबुद्दीन ने कड़ा फतवा जारी किया है। उन्होंने इस्लामी शरीयत के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए माफी की मांग की।

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी को सिलबट्टा से मार डाला

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी को सिलबट्टा से मारा। घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

शेयर बाजार में तेज रिकवरी: सेंसेक्स 905 अंक उछला, निफ्टी 22,936 पार

शेयर बाजार में तेज रिकवरी के साथ सेंसेक्स 905 अंक उछला और निफ्टी 22,936 को पार कर गया। बाजार में तेजी के कारणों और प्रभावों की पूरी जानकारी।

सिम्पलेक्स की जमीन के लिए हाईकोर्ट जा रहा है सहकारिता विभाग, कोर्ट में हारने के बाद कलेक्टर ने दिखाई थी सख्ती

सिम्पलेक्स जमीन विवाद में सहकारिता विभाग हाईकोर्ट जाएगा। कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा और भूमाफियाओं पर कार्रवाई तेज की।

आजम खान और बेटे अब्दुल्ला को दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत

दो पैनकार्ड मामले में आजम खान और बेटे अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली है। कोर्ट ने सजा निलंबित की, दोषसिद्धि पर रोक नहीं लगाई।

धीरेंद्र शास्त्री का मजाकिया अंदाज, करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन दिवस’

धीरेंद्र शास्त्री ने शिवपुरी के श्रीराम कथा में करवा चौथ को 'खसम पूजन दिवस' बताया। उन्होंने पति-पत्नी रिश्ते को लेकर मजाकिया टिप्पणी की।

इजरायली चुनाव: नेतन्याहू का गठबंधन 53 सीटों पर, बहुमत से दूर

इजरायली चुनाव में नेतन्याहू का गठबंधन 53 सीटों पर सिमटा है, बहुमत से दूर। विपक्षी गठबंधन को 48 सीटें और अरब पार्टियों ने 19 सीटें हासिल कीं।

चोटिल लॉकिए फर्ग्युसन भारत के खिलाफ आखिरी दो टी20 मुकाबलों से बाहर

चोटिल लॉकिए फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ आखिरी दो टी20 मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। मैट फिशर उनकी जगह टीम में शामिल हुए हैं।