नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किया पीएम मोदी पर पलटवार, वीडियो जारी कर कहा-एपस्टिन फाइल में आपका नाम आना शर्म की बात

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी द्वारा एआई समिट में प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर की गई टिप्पणी को लेकर पलटवार किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शर्म की बात करते हैं, शर्म की बात मैं आपको बताता हूं। उन्होंने एपिस्टन फाइल का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री, उनके मंत्रियों और उनके सहयोगियों का नाम ऐसे व्यक्ति के साथ जोड़ा जाना शर्म की बात है।

राहुल गांधी ने एक्स पर वीडियो जारी किया। इसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा– मोदी जी, आप शर्म की बात करते हो? शर्म की बात मैं आपको बताता हूं। एपस्टीन फाइल्स में आपका, आपके मंत्री और आपके मित्र का साथ में नाम आना, ऐसे घिनौने अपराधी के साथ आपका नाम जुड़ा होना– ये शर्म की बात है। आपने अमेरिका के साथ जो व्यापार सौदा किया है, जिसमें आपने देश को बेच दिया – ये शर्म की बात है। हमारे देश का डेटा दे दिया। किसानों को खत्म कर दिया। कपड़ा उद्योग बर्बाद कर दिया – ये शर्म की बात है। उन्होंने आगे लिखा, पूरा देश जानता है कि (कारोबारी गौतम) अडाणी पर अमेरिका में चल रहे मुकदमे ने आपकी रातों की नींद उड़ा रखी है, क्योंकि वो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आपके वित्तीय आर्किटेक्चर पर मुकदमा है। 14 महीनों से उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई – ये शर्म की बात है। मोदी जी, आप अपने मित्रों अनिल अंबानी, अदाणी और अपने लिए जो उचित समझें, वो कीजिए। मैं और कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेर देश की रक्षा करते रहेंगे। एक इंच पीछे नहीं हटेंगे।

अहिंसा और लोकतांत्रिक विरोध से क्यों डरते हैं

राहुल गांधी ने कहा कि लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौता और भारत का पूरा डेटा सौंपा जाना शर्म का विषय है। राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर यह सवाल भी किया कि प्रधानमंत्री मोदी अहिंसा और लोकतांत्रिक विरोध से क्यों डरते हैं? उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस पार्टी के ‘बब्बर शेर‘ कार्यकर्ता देश की रक्षा करते रहेंगे, एक इंच पीछे नहीं हटेंगे।पीएम मोदी ने क्या कहा था जिस पर राहुल ने किया पलटवार

पीएम मोदी ने कहा था-कांग्रेसी पहले से ही नंगे

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने कल उत्तर प्रदेश के मेरठ में कहा था कि दिल्ली में आयोजित एआई समिट में कांग्रेसियों को नंगा होने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी पहले से ही नंगे हैं। उन्होंने कहा कि पाप कांग्रेस करती है और खामियाजा विपक्षी दलों को उठाना पड़ता है। पीएम ने कहा था कि मोदी ने दिल्ली में ‘एआई इम्पैक्ट समिट‘ में किए गए प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस की कड़ी आलोचना करते हुए रविवार को कहा था कि इस पार्टी ने एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और ‘नंगी‘ राजनीति का अखाड़ा बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। अदालत ने 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

अयोध्यापुरी की जमीन के मामले में एक्शन में कलेक्टर शिवम वर्मा, कोर्ट में हार के बाद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्यापुरी जमीन विवाद में कोर्ट में हार के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। भूमाफियाओं पर भी कलेक्टर सख्त हैं।

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सीरीज में थ्रिलर अवतार

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीरीज में थ्रिलर अवतार लेकर आ रही हैं। नई वेब सीरीज 13 नवंबर से JioHotstar पर होगी।

मणिपुर हिंसा: CM आवास के बाहर शव छोड़ने से तनाव बढ़ा, गिरफ्तारी की मांग

मणिपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गिरफ्तारी की मांग उठी।

आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक से नीचे, 4 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 900 अंक से नीचे आ गया। बाजार पूंजीकरण में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने काबू पाया

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी। लाखों का सामान जलकर खाक हुआ। दमकल ने आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं।

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स। मुंबई से भाग रहे आरोपियों को ट्रेन में पकड़ा गया।

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न, ASI गिरफ्तार

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न की घटना में ASI कबीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 अक्टूबर को केस दर्ज किया।

नेहा बोरा दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची, दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस पर दायर की याचिका

नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने नोटिस को रद्द करने और रोक लगाने की मांग की है।

MP खाद टोकन 2026: कटौती कब और कैसे होगी, जानिए पूरी प्रक्रिया

MP खाद टोकन 2026 प्रक्रिया में खाद कटौती कब और कैसे होगी, इसकी पूरी जानकारी। किसान अब ऑनलाइन टोकन से खाद प्राप्त कर सकेंगे।